hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित : 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 फरवरी को परिणाम
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > चुनाव > दिल्ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित : 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 फरवरी को परिणाम
चुनावदिल्लीराजनीतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित : 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 फरवरी को परिणाम

Revoi Editor
Last updated: January 7, 2025 4:12 pm
Revoi Editor
Published: January 7, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 7 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ने विज्ञान भवन में आहूत एक मीडिया कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे और आठ फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे सामने आएंगे। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही दिल्ली में आचार संहिता भी लागू हो गई है।

ये है पूरा चुनाव कार्यक्रम

निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। 17 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 18 जनवरी को नामांकन की स्क्रूटनी होगी। 20 जनवरी तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। पांच फरवरी को एक साथ सभी सीटों पर वोटिंग होगी और तीन दिन बाद यानी आठ फरवरी को सभी सीटों पर काउंटिंग होगी।

Mark Your Calendars! 🗓️
The schedule for the 2025 Delhi Assembly Election is here!

Delhi, get ready to cast your vote! ✨#AssemblyElection #DelhiDecides #Elections2025 #ECI pic.twitter.com/XOz6JjP7Lr

— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025

चुनाव तारीखों के एलान से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने वोटर लिस्ट में गलत तरीके से नाम जोड़ने, हटाने के आरोपों, ईवीएम पर उठाए जा रहे सवालों और वोटिंग पर्सेंटेज में इजाफे जैसे दावों का एक-एक करके जवाब दिया और बताया कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्षता से कराए जा रहे हैं। सीईसी ने दिखाया कि 2020 से 2004 के बीच 21 राज्यों में चुनाव हुए और इनमें से 15 में अलग-अलग दलों की सरकार बनी।

13 हजार से अधिक बूथ बनाए जाएंगे

राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के निमित्त 13033 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। सभी की वेबकास्टिंग की जाएगी। इनमें से 70 को महिला मतदान कर्मी संचालित करेंगी। हर बूथ पर औसतन 1191 वोटर्स होंगे। 85 वर्ष से अधिक आयु के लोग घर से वोट कर सकते हैं।

Over 13,000 Polling Stations, 100 % webcasting !
Urban voters please show up and vote!
Details in image#DelhiElections2025 pic.twitter.com/au6mRt6BEd

— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025

दिल्ली में मतदाताओं का गणित

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में अब कुल एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं। इनमें कुल 83 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 1261 है।

#DelhiElections2025

Over 1.55 crore electors registered in Delhi.

Any eligible citizen not yet registered can also register till 10 days before the last date of nomination.

Details of the electorate as on 06.01.2025 in image.#ECI pic.twitter.com/vPd5OCr7Ey

— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025

पिछले चुनाव का नतीजा

वर्ष 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत हासिल किया था। ‘आप’ ने 70 में से 62 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा आठ सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि कांग्रेस लगातार दूसरी बार शून्य पर सिमट गई थी। ‘आप’ करीब 54 फीसदी, भाजपा को करीब 39 और कांग्रेस को पांच से कम फीसदी वोट शेयर मिला था।

You Might Also Like

भारत में कोरोना संकट : केरल सहित 8 राज्यों में नए संक्रमितों की संख्या बढ़ी, सक्रियता दर 1.50%
इजराइल-हमास जंग के बीच शेहला राशिद ने की पीएम मोदी और अमित शाह की तारीफ
भ्रामक विज्ञापन मामले में रामदेव-बालकृष्ण को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया अवमानना का केस
योगी कैबिनेट का फैसला – यूपी सरकार पुलिस विभाग में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत देगी आरक्षण
पाकिस्तान में फिर फूटा महंगाई का बम, आधी रात बढ़ाए पेट्रोल के दाम, आवाम में मची हाहाकार
TAGGED:cecDelhi Assembly electionECIElection Schedule Announcedrajiv kumarresults on February 8Voting in Delhi on February 5
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

17મી લોકસભાનું પ્રથમ સત્ર 6 જૂનથી શરૂ થવાની સંભાવના

Revoi
Revoi
May 27, 2019
डीप फेक का शिकार हुईं मशहूर गायिका टेलर स्विफ्ट, आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
वक्फ कानून पर CJI ने रखी शर्त – ‘संविधान के उल्लंघन का ठोस सबूत लाएं, तभी होगा हस्तक्षेप..’
वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने लखनऊ में शुरू की फिल्म ‘बवाल’ की शूटिंग, साझा की मुहूर्त शॉट की झलक
संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी बोले – शीतकालीन सत्र में सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष माहौल सुनिश्चित करे
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?