hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास, अब यह बंगला होगा नया ठिकाना
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास, अब यह बंगला होगा नया ठिकाना
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने खाली किया CM आवास, अब यह बंगला होगा नया ठिकाना

Revoi Editor
Last updated: October 4, 2024 1:09 pm
Revoi Editor
Published: October 4, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, चार अक्टूबर। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित आवास खाली कर दिया और लुटियन की दिल्ली में अपने नए पते के लिए रवाना हो गए। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकलते देखा गया। उनके माता-पिता और बेटी दूसरी कार में थे।

केजरीवाल परिवार मंडी हाउस के पास 5 फिरोजशाह रोड स्थित पार्टी सदस्य अशोक मित्तल के आधिकारिक आवास के लिए रवाना हुआ। मित्तल पंजाब से राज्यसभा सदस्य हैं और उन्हें मध्य दिल्ली के पते पर बंगला आवंटित किया गया है।

केजरीवाल ने पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से यह कहकर इस्तीफा दे दिया था कि जब उन्हें फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोगों से ‘‘ईमानदारी का प्रमाण पत्र’’ मिल जाएगा तभी वह इस पद को ग्रहण करेंगे। इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे।

नवरात्रि का त्योहार बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने केजरीवाल पर आबकारी नीति और मुख्यमंत्री बंगले के पुनर्निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। आबकारी नीति मामले में पांच महीने तिहाड़ जेल में रहने के बाद आप सुप्रीमो को 13 सितंबर को उच्चतम न्यायालय द्वारा मंजूर जमानत पर रिहा किया गया था।

You Might Also Like

सपा प्रवक्ता अमीक जामेई का सीएम योगी पर विवाद बयान – ‘अखिलेश की सरकार चाहती तो आपको सूली पर चढ़ा देती’
दिल्ली आबकारी घोटाला : अदालत ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत दो जून तक बढ़ाई
पीएम किसान सम्मान निधि योजना : किसानों को राहत, अब 31 मई तक पूरा कर सकते हैं ई-केवाईसी
ट्विटर बनाम कांग्रेस : राहुल गांधी समेत कुछ नेताओं के बाद अब पार्टी का अकाउंट भी ब्लॉक
यूपी चुनाव : भाजपा में शामिल होने के बाद अपर्णा ने लिया मुलायम से आशीर्वाद
TAGGED:Arvind kejriwaldelhivacated CM residence
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
revoinews

ચિદમ્બરમની પહેલી રાત જેલમાઃCBI દ્રારા મોડી રાત સુધી પૂછપરછ થઈ

Revoi
Revoi
August 23, 2019
તળેલું અને તીખું ખાવાના શોખીન છો? તો થઇ જાવ સાવધાન! આ ગંભીર બીમારીનો બની શકો છો શિકાર
फीफा विश्व कप : अर्जेंटीना के खिलाफ खिताब की रक्षा करने उतरेगा गत चैंपियन फ्रांस, सेमीफाइनल में मोरक्को का सपना टूटा
डब्ल्यूएफआई चुनाव पर गुवाहाटी हाई कोर्ट ने लगाई रोक, 11 जुलाई को होना था चुनाव
दक्षिण अफ्रीका में दर्दनाक हादसा: सोने खदान में फंसने 100 मजदूरों की मौत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?