जोधपुर, 10 अक्टूबर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत अपने क्षेत्र और उससे बाहर हो रहे घटनाक्रमों पर लगातार नजर रखने के साथ उनके रणनीतिक प्रभावों का आकलन कर रहा है क्योंकि दुनिया आधुनिक युद्ध एवं वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है और भविष्य की व्यवस्था कैसी होगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
‘Tarang Shakti’ is aimed at enhancing operational coordination among Friendly Countries. Speaking at the event in Jodhpur.
https://t.co/uyaAplCgTE— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 10, 2026
‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण का मतलब दुनिया से अलग-थलग रहना नहीं
जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर आयोजित अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ के तहत हवाई प्रदर्शन देखने के बाद राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर भारतीय सशस्त्र बलों की संरचना, संसाधनों और रणनीति में बुनियादी बदलाव किए जा रहे हैं। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण का मतलब दुनिया से अलग-थलग रहना नहीं है। इसका अर्थ महत्वपूर्ण रक्षा प्रौद्योगिकियों के डिजाइन और विकास के साथ-साथ उनके निर्माण, रखरखाव और उन्नयन की घरेलू क्षमता विकसित करना है।”
‘तरंग शक्ति 2026’ के तहत भारतीय वायुसेना का हवाई प्रदर्शन देखा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ के तहत भारतीय वायुसेना के हवाई प्रदर्शन को देखा। उन्होंने वायुसेना प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लड़ाकू विमानों को अलग-अलग ‘फार्मेशन’ में उड़ान भरते और हवाई करतब दिखाते देखा। प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायुसेना की सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम और सूर्य किरण हवाई करतब टीम ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
Witnessed the second edition of ‘Exercise Tarang Shakti’ in Jodhpur today.
There is considerable scope for cooperation in research, co-development, co-production, maintenance, training, and innovation. The defence relationships of the future will be about technology and trust, not just about platforms. India is ready to explore these possibilities with countries that share our commitment to a stable, secure, and peaceful international environment.
We are aware that no nation can afford to operate in isolation. Critical technologies, resilient supply chains, operational inter-operability and trusted partnerships are becoming increasingly important elements of national power.
For India, therefore, building strong indigenous capabilities must go hand in hand with meaningful cooperation with trusted partners. We must be capable of acting independently when required, while also being able to operate effectively with others when our interests and responsibilities converge.
It is precisely in this context that an exercise like Tarang Shakti assumes special significance. It translates the broader ideas of capability, technology, interoperability and trust into operational experience. By bringing together air forces, with diverse platforms and philosophies, it enables aircrews and commanders to sense, decide, and act together across different languages of command.
The canvas of Tarang Shakti extends well beyond flying operations. Industrial tours expose participating contingents to India’s expanding aerospace, defence manufacturing and technological ecosystem, while professional engagements promote the exchange of knowledge and experience.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 10, 2026
ऑस्ट्रेलिया व अमेरिका सहित कई देशों की वायु सेनाएं इस अभ्यास में ले रहीं हिस्सा
यह अभ्यास गत 26 सितम्बर से शुरू हुआ था और 12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका और बांग्लादेश की वायु सेनाएं हिस्सा ले रही हैं। अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त प्रशिक्षण, अभियानगत अनुभवों के आदान-प्रदान और एक-दूसरे की कार्यप्रणाली को समझने के माध्यम से भाग लेने वाली वायु सेनाओं के बीच तालमेल बेहतर बनाना है। कई अन्य देशों ने भी इस अभ्यास में पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया।


