1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल
  4. CWG 2026 : पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई, बोले- खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश के युवाओं को करेगा प्रेरित
CWG 2026 : पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई, बोले- खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश के युवाओं को करेगा प्रेरित

CWG 2026 : पीएम मोदी ने भारतीय दल को दी बधाई, बोले- खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश के युवाओं को करेगा प्रेरित

0
Social Share

नई दिल्ली, 3 अगस्त। ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुए। रेसलिंग, बैडमिंटन और शूटिंग जैसे प्रमुख खेलों के शामिल न होने के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक, जिनमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं, अपने नाम किए। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के जज्बे, मेहनत और समर्पण की सराहना की।

पदक तालिका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स में हमारे दल के प्रदर्शन पर गर्व है। भारत ने 39 पदक जीते हैं, जिनमें 13 स्वर्ण पदक शामिल हैं। सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण का परिचय दिया है। उनकी मेहनत देश के युवाओं को प्रेरित करती रहेगी। भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए पूरे भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं।”

मुक्केबाजी में भारत का स्वर्णिम प्रदर्शन

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने इतिहास रचते हुए 10 पदक अपने नाम किए, जिनमें 7 स्वर्ण पदक शामिल रहे। यह पहली बार है जब भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में सात गोल्ड मेडल जीतने का कारनामा किया।

जूडो में पहली बार दो गोल्ड

जूडो में भी भारत ने नया इतिहास रचा। अस्मिता डे ने देश के लिए जूडो का पहला कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक जीता, जबकि हर्ष सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत को इस खेल में पहली बार दो गोल्ड दिलाए।

गुलवीर सिंह ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

लॉन्ग डिस्टेंस धावक गुलवीर सिंह एक ही कॉमनवेल्थ गेम्स में ट्रैक एंड फील्ड में दो पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक और 5,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। साथ ही, वह 5,000 मीटर स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बने।

मीराबाई चानू की गोल्डन हैट्रिक

वेटलिफ्टिंग में स्टार खिलाड़ी मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर गोल्डन हैट्रिक पूरी की। वहीं, लवप्रीत ने स्नैच राउंड में नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code