hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया 61 किलोग्राम सोना, 7 लोग गिरफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया 61 किलोग्राम सोना, 7 लोग गिरफ्तार
अपराधराष्ट्रीयहिन्दी

मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने जब्त किया 61 किलोग्राम सोना, 7 लोग गिरफ्तार

Vinayak Barot
Last updated: November 13, 2022 11:53 pm
Vinayak Barot
Published: November 13, 2022
Share
SHARE

मुंबई, 13 नवम्बर। सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट पर दो अभियानों में 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है। दावा किया जा रहा है कि मुंबई हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क के इतिहास में एक दिन में यह सबसे बड़ी सोने की जब्ती है।

मुंबई हवाईअड्डे पर एक दिन में सबसे बड़ी सोने की जब्ती

एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर अलग-अलग अभियानों में 32 करोड़ रुपये का 61 किलोग्राम सोना जब्त किया है, जो एक दिन में हवाईअड्डे पर विभाग द्वारा जब्त की गई सर्वाधिक कीमत है। शुक्रवार को हुई इस बरामदगी में दो महिलाओं सहित सात यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था।

तंजानिया से लौट रहे 4 यात्रियों के पास से 53 किग्रा यूएई निर्मित सोने की छड़ें बरामद 

अधिकारी ने कहा कि पहले अभियान में, तंजानिया से लौट रहे चार भारतीयों के पास सोने की छड़ें मिलीं, जिन्हें कई जेबों वाले विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट में छुपाया गया था। अधिकारियों ने यात्रियों द्वारा अपने धड़ पर पहनी गई बेल्ट से 28.17 करोड़ रुपये मूल्य की 53 किलोग्राम यूएई निर्मित सोने की छड़ें बरामद कीं।

अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान दोहा हवाईअड्डे पर एक सूडानी नागरिक ने यात्रियों को बेल्ट सौंपी। उन्होंने कहा कि चारों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया और एक अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

दुबई से आए 3 यात्रियों के पास से 8 किलो सोना जब्त

इसी तरह, सीमा शुल्क अधिकारियों ने दुबई से आए तीन यात्रियों से 3.88 करोड़ रुपये मूल्य का आठ किलोग्राम सोना जब्त किया। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं सहित तीनों मोम के रूप में सोना ले जा रहे थे।

यात्रियों द्वारा पहनी जाने वाली जींस की कमर में सोने को चतुराई से छुपाया गया था। महिलाओं में से एक की उम्र 60 के आसपास थी और वह ह्वीलचेयर पर थी। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

You Might Also Like

पुलवामा आतंकी हमला: सत्यपाल मलिक ने अमित शाह पर किया पलटवार, कही यह बड़ी बात
पाकिस्तान ने 1.50 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों में की कटौती, 6 मंत्रालयों को भी खत्म करने का फैसला
भारत में प्राइवेट इक्विटी निवेश 2024 में बढ़कर 15 बिलियन डॉलर, पिछले वर्ष की तुलना में 46.2% की वृद्धि
BMC Exit Poll : भाजपा की अगुआई में महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान
नेपाल के पूर्व गृह मंत्री लामिछाने की पीएम मोदी को सलाह – ‘एजेंटों को बीच से हटाएं, नेपाल से सीधी बातचीत रखें’
TAGGED:61 kg gold7 arrestedCustomsmumbai airport
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC-JSSC Protest: 14वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी; पेपर लीक जांच की मांग तेज

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?