सीयूईटी-यूजी की दूसरी पाली की परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित

नई दिल्ली, 4 अगस्त। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने गुरुवार, चार अगस्त को प्रस्तावित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी) 2022 की दूसरी पाली की परीक्षा स्थगित कर दी। अब यह परीक्षा 12 अगस्त को आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र उन उम्मीदवारों के लिए मान्य होंगे, जिनकी CUET-UG परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

दूसरी पाली के छात्रों की परीक्षा 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी

परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी ने बताया कि तकनीकी मुद्दों के कारण, केंद्र प्रश्न पत्रों तक पहुंच प्राप्त करने में असमर्थ थे। दूसरी पाली के छात्रों के लिए परीक्षा 12 से 14 अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। दूसरे चरण के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड दो अगस्त को जारी किए गए थे।

वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से अपने पंजीकृत क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं। ये एडमिट कार्ड उन छात्रों के लिए मान्य हैं, जिन्हें CUET के लिए फिर से उपस्थित होना होगा। इस साल, CUET UG परीक्षा को दो चरणों में विभाजित किया गया है।

सीयूईटी के दूसरे चरण का पहला दिन विभिन्न कारणों से प्रभावित रहा

इस बीच स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) के दूसरे चरण का पहला दिन विभिन्न कारणों से प्रभावित रहा। परीक्षा देने आए कईं उम्मीदवारों ने दावा किया कि उन्हें तकनीकी खामियों का सामना करना पड़ा, जबकि कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी।

कई परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा के दौरान इंटरनेट की गति धीमी हो गयी, जबकि कुछ अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया पर परीक्षा केंद्रों के बाहर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) का कथित नोटिस पोस्ट किया, जिसमें लिखा था ”इस केंद्र पर निर्धारित सीयूईटी परीक्षा आज स्थगित कर दी गई है। अगली परीक्षा 12 अगस्त को आयोजित होगी।’

उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के प्रमुख जगदीश कुमार ने मार्च में घोषणा की थी कि 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए 12वीं कक्षा के अंक नहीं बल्कि सीयूईटी परीक्षा के अंक न्यूनतम पात्रता मानदंड के आधार पर मान्य होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular