hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘सूर्य तिलक’ के बीच रामलला का भव्य जन्मोत्सव
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘सूर्य तिलक’ के बीच रामलला का भव्य जन्मोत्सव
धर्म-संस्कृतिराष्ट्रीयहिन्दी

रामनवमी पर अयोध्या में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, ‘सूर्य तिलक’ के बीच रामलला का भव्य जन्मोत्सव

Revoi Editor
Last updated: April 17, 2024 8:15 pm
Revoi Editor
Published: April 17, 2024
Share
SHARE

अयोध्या, 17 अप्रैल। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में भगवान राम का उनके जन्मस्थान पर करीब 500 वर्षों के इंतजार के बाद पहली बार भव्य जन्मोत्सव मनाया जा रहा है।  इस अवसर पर रामनगरी में बुधवार तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। भक्त लाइनों में लगकर प्रभु की एक झलक पाने को आतुर हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए हैं।

श्री राम नवमी पर प्रभु के दिव्य श्रृंगार की छटा अदभुत है।

The Divya Shringar of Prabhu on Shri Ram Navami. pic.twitter.com/Nt6Zz3ZlBr

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) April 17, 2024

सूर्याभिषेक का अनोखा नजारा

रामलला के भव्य जन्मोत्सव के क्रम में मध्याह्न 12 बजे रामलला का सूर्याभिषेक किया गया। वैज्ञानिकों की टीम ने रामलला के ललाट को सूर्य की किरण से तिलक किया। इस दौरान अद्भुत नजारा दिखाई दिया। मध्याह्न 12 बजते ही मंदिर के कपाट बंद किए गए। प्रभु श्री राम के जन्म की प्रक्रिया को शुरू किया गया। लेजर बीम से सूर्यकिरण प्रभु श्रीराम के ललाट को प्रकाशित कर दिया गया। एक बारगी ऐसा लगा कि भगवान राम मंदिर में प्रकटमान हो गए हैं। पुजारियों की ओर से भगवान श्रीराम के जन्म पर आरती की गई।

श्री राम जन्मभूमि मंदिर, अयोध्या से प्रभु श्री रामलला सरकार के मंगल जन्मोत्सव का सीधा प्रसारण
LIVE webcast of Mangal Janmotsav of Prabhu Shri Ramlalla Sarkar, from Shri Ram Janmabhoomi Mandir, Ayodhya https://t.co/WQKw2u10pe

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) April 17, 2024

करीब साढ़े तीन मिनट तक ‘सूर्य तिलक’

रामलला के ललाट पर करीब साढ़े तीन मिनट तक ‘सूर्य तिलक’ किया गया। सीबीआरआई, रुड़की के एक सीनियर साइंटिस्ट के अनुसार, सूर्य तिलक का आकार 58 मिलीमीटर है। उन्होंने बताया कि रामलला के मस्तक के केंद्र पर तिलक लगाने की सही अवधि लगभग तीन से साढ़े तीन मिनट है, जिसमें दो मिनट पूर्ण रोशनी रही।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि सूर्य तिलक के दौरान भक्तों को राम मंदिर के अंदर जाने की अनुमति दी गई। इसके लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से लगभग 100 एलईडी और सरकार की ओर से 50 एलईडी लगाई गई। इसमें रामनवमी समारोह को दिखाया गया। मंदिर परिसर के आसपास मौजूद लोग इससे उत्सव देखकर भाव विह्वल हो गए। आसमान साफ होने की स्थिति में इस प्रक्रिया को आसानी से पूरा कराया गया।

श्री राम नवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

Divya Abhisheka of Prabhu Shri Ramlalla Sarkar at Shri Ram Janmabhoomi Mandir, on the pious ocassion of Shri Ram Navami. pic.twitter.com/U4HaE5yFyg

— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) April 17, 2024

प्रभु रामलला का अद्भुत श्रृंगार

इसके पूर्व प्रभु रामलला का अद्भुत श्रृंगार किया गया। इसके लिए वेद मंत्रों के पाठ के साथ दूध और अन्य सामग्रियों के साथ उनका स्नान कराया गया। पुजारियों की ओर से प्रक्रिया पूरी कराई गई। दरअसल, अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नए मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली रामनवमी मनाई जा रही है। पूरे राम मंदिर को फूलों से सजाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि रामनवमी के मौके पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में राम मंदिर का दर्शन करेंगे। रामनवमी मेला 20 अप्रैल तक चलेगा।

You Might Also Like

असदुद्दीन ओवैसी का केंद्र पर हमला – ‘हमारा कर्नल मारा गया और आप अहमदाबाद में क्रिकेट मैच खेलेंगे’
गुजरात चुनाव : भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, लड़कियों को मुफ्त शिक्षा, समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा
गोवा में पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के उद्घाटन के बाद बोले पीएम मोदी – राज्य में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
ICC टेस्ट रैकिंग : पर्थ टेस्ट में शानदार गेंदबाजी के बाद जसप्रीत बुमराह फिर बने नंबर वन गेंदबाज
आईसीसी का बड़ा फैसला : आईसीसी स्पर्धाओं में अब पुरुष और महिला टीमों को मिलेगी समान पुरस्कार राशि
TAGGED:ayodhyaCrowd of devotees gathered on Ram Navamigrand birth celebrationRamlala's Surya Tilak
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
महाराष्ट्रदेश-विदेशबॉलीवुडमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

August 8, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Maharashtra News: आतंकवाद पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा एक्शन, 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर लगाया प्रतिबंध

टीडीपीएल की सभी परीक्षाएं रद्द करने की मांग, देवेंद्रनाथ महतो बोले- आश्वासन नहीं, ठोस कार्रवाई चाहिए

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबारी सप्ताह का समापन, सेंसेक्स 456 अंक टूटा, निफ्टी 65 अंक कमजोर

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?