hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: विपक्षी गठबंधन में उभरी दरार? ममता के बाद हेमंत सोरेन ने भी नीति आयोग की बैठक में शामिल होने को तैयार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > विपक्षी गठबंधन में उभरी दरार? ममता के बाद हेमंत सोरेन ने भी नीति आयोग की बैठक में शामिल होने को तैयार
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

विपक्षी गठबंधन में उभरी दरार? ममता के बाद हेमंत सोरेन ने भी नीति आयोग की बैठक में शामिल होने को तैयार

Revoi Editor
Last updated: July 26, 2024 7:40 pm
Revoi Editor
Published: July 26, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली, 26 जुलाई। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. के घटक दलों की एकजुटता में फिर दरार उभरती प्रतीत हो रही है। दरअसल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद अब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी नीति आयोग की बैठक में शामिल होने का एलान कर दिया है।

इसके पूर्व I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेताओं ने शनिवार (27 जुलाई) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में प्रस्तावित नीति आयोग की बैठक के बहिष्कार का निर्णय लिया था। इस निर्णय में तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी शामिल थें। हालांकि धीरे-धीरे अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री ने बैठक में हिस्सा लेने का निर्णय ले लिया है और अन्य सहयोगी दल बैठक में शामिल होने का एलान कर रहे हैं।

केंद्र को बताऊंगी कि बजट में किस तरह बंगाल को वंचित किया गया – ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गवर्निंग काउंसिल की बैठक में शामिल होने को लेकर कहा, ‘मैंने पहले ही सोच लिया था कि मैं इस बैठक में जाऊंगी, लेकिन केंद्र सरकार का रवैया बता रहा है कि वो नहीं चाहते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार द्वारा हमसे पत्र लिखकर पूछा गया है कि किस तरह से बंगाल को बजट से वंचित किया गया है। हम उनके इस रवैये को स्वीकार नहीं करते। केंद्र सरकार द्वारा हमारे साथ भेदभाव किया गया है। इसलिए मैं इस बैठक में जाऊंगी और यदि मौका मिलता है तो हम अपनी बातें भी रखेंगे।’

‘बंगाल को और बंगाल के लोगों को बांटना चाहती है भाजपा‘

ममता बनर्जी ने कहा, ‘इस बैठक में हेमंत सोरेन भी आने वाले हैं। हम अपनी चिंताओं के बारे में सरकार को बताएंगे।’ उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राजनीतिक और आर्थिक नाकेबंदी की है। ये लोग (भाजपा) बंगाल को और यहां के लोगों को बांटना चाहती है।

लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग के लेकर दिखा था बिखराव

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब विपक्षी गठबंधन में दो राय देखी गई हो। चुनाव से पहले ही सीट शेयरिंग को लेकर विपक्षी गठबंधन में फूट पड़ गई थी। बंगाल में दीदी ने कांग्रेस को केवल दो सीटें देने का एलान किया था, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने अन्य सीटों पर भी दावेदारी कर दी। अंततः सीएम ममता ने अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था। वहीं हाल पंजाब में देखने को मिला, जब सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़े थे।

You Might Also Like

मनी लॉन्ड्रिंग केस : केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन 28 माह बाद जेल से रिहा, हाथरस गैंगरेप के बाद हुई थी गिरफ्तारी
इंडिया ओपन बैडमिंटन : टॉप सीड सिंधु थाई खिलाड़ी से परास्त, लक्ष्य सेन फाइनल में
मनोरंजन : ‘पुष्पा’ ने रिलीज के साथ ही तोड़े कई रिकॉर्ड, ओपनिंग के दिन ही मोटी कमाई
मायावती ने सपा-भाजपा और कांग्रेस पर बोला हमला, केंद्र सरकार को दी ये बड़ी सलाह
कोरोना से लड़ाई : बच्चों को भी जल्द लग सकेगी कोवैक्सीन, 2-18 वर्ष आयु वर्ग के लिए टीकाकरण को मंजूरी
TAGGED:Cracks in opposition alliancehemant soren'mamata banerjeeNITI Aayog meeting
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

JPSC Exam Scam : मुख्य आरोपी के ससुर से सीआईडी की पूछताछ, करोड़ों की संपत्तियां जांच के दायरे में

August 7, 2026

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

थाईलैंड : 9वीं कक्षा के छात्र ने पहले दादा-दादी की हत्या की, फिर स्कूल पहुंचकर 5 शिक्षकों को उतारा मौत के घाट

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

Chamba Bus Accident : चंबा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत; 11 घायल

Aban Ahmed : प्रयागराज पहुंचा अबान का शव, अतीक-अशरफ और असद की कब्र के पास होगा सुपुर्द-ए-खाक

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?