1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय
  4. कोविड-19 टीकाकरण : भारत की पहली खुराक कवरेज 82 प्रतिशत
कोविड-19 टीकाकरण : भारत की पहली खुराक कवरेज 82 प्रतिशत

कोविड-19 टीकाकरण : भारत की पहली खुराक कवरेज 82 प्रतिशत

0
Social Share

दिल्हीः भारत की पहली खुराक कवरेज 82 प्रतिशत है, जबकि केन्‍द्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी को छोड़कर अन्य राज्यों का कवरेज 60 प्रतिशत से भी कम है। मेघालय की लक्षित आबादी 20 लाख से अधिक है जबकि 8 लाख से अधिक लोग पहली खुराक की प्रतीक्षा कर रहे हैं और दूसरी खुराक की प्रतीक्षा करने वाले लाभार्थी 2.5 लाख से अधिक हैं। इसी तरह, मणिपुर में 10 लाख से अधिक लोग पहली खुराक और 3.7 लाख से अधिक  लोग दूसरी प्रतीक्षा कर रहे हैं।

राज्‍य की लक्षित आबादी 23.4 लाख है। नगालैंड की लक्षित आबादी 14.7 लाख है, जिनमें 7.5 लाख लोगों को पहली खुराक दी जानी है और 1.2 लाख लाभार्थी दूसरी खुराक की प्रतीक्षा कर रहे हैं। पुडुचेरी की लक्षित आबादी 11.3 लाख है, जिसमें से 3.88 लाख लोगों को अभी तक पहली खुराक भी नहीं दी गई है और 1.91 लाख पात्र लोगों को अभी दूसरी खुराक दी जानी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने आज यह बात मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और पुद्दुचेरी के स्वास्थ्य सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित वर्चुअल बैठक के दौरान कही। मंडाविया इन राज्‍यों में कोविड-19 टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा करने के लिए आयोजित इस बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे थे। उन्‍होंने हर घर दस्‍तक अभियान के तहत हुई प्रगति की भी समीक्षा की। राजेश भूषण, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव, डॉ. मनोहर अगनानी, अपर सचिव (स्वास्थ्य), डॉ. सुनील कुमार, महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं, सुश्री इंद्राणी कौशल, संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य), अशोक बाबू, संयुक्त सचिव (स्वास्थ्य) और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में मौजूद थे।

tags:
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code