भारत में कोरोना संकट : केरल की स्थिति नहीं सुधर रही, 17 हजार से ज्यादा नए केस, सक्रिय मामले फिर बढ़े

नई दिल्ली, 24 जुलाई। देश के अधिकतर राज्यों के विपरीत केरल में कोविड-19 महामारी से स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को राज्य में 17 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही केरल व महाराष्ट्र सहित आठ राज्यों में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। इसका नतीजा यह हुआ कि राष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर एक्टिव केस बढ़ गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को उपलब्ध कराई गई अद्यतन जानकारी के अनुसार केरल में 24 घंटे के दौरान 17,518 नए केस मिले। इसके सापेक्ष 11,067 लोग स्वस्थ हुए और 132 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस में 6,319 की बड़ी वृद्धि के साथ राज्य में शुक्रवार तक सक्रिय मामलों की संख्या 1.35 लाख से बढ़कर 1,35,700 तक जा पहुंची थी।

  • राष्ट्रीय स्तर पर 39 हजार नए संक्रमित, 35 हजार स्वस्थ

मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर 39,097 नए केस सामने आए जबकि 35,087 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और 546 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही देश में अब तक 3.13 करोड़ से ज्यादो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है और इनमें 3.05 करोड़ से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि 4.20 लाख से ज्यादा मौतें भी हो चुकी हैं। इलाजरत मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़कर 4.08 लाख के पार जा पहुंची है।

  • लगातार 33 दिनों से सकारात्मकता दर 3 से नीचे

हालांकि कोरोना से संक्रमित होने वालों की साप्ताहिक दर पांच फीसदी से नीचे बनी हुई है और मौजूदा दर 2.22 फीसदी है जबकि दैनिक सकारात्मकता दर लगातार 33 दिनों से तीन फीसदी से नीचे है। शुक्रवार को दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.40 फीसदी रही।

  • स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 39,097

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 35,087

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 546

अब तक कुल संक्रमित : 3,13,32,159

अब तक कुल स्वस्थ : 3,05,03,166

रिकवरी दर 97.35%

अब तक कुल मौतें : 4,20,016

मृत्यु दर 1.34%

इलाजरत मरीज : 4,08,977 (दैनिक बढ़ोतरी 3,464)

सक्रियता दर : 1.31%

24 घंटे के दौरान टीककरण : 42,67,799

189 दिनों में कुल टीकाकरण : 42,78,82,261

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 16,31,266      

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 45,25,42,978.

RELATED ARTICLES

Most Popular