hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोरोना संकट : भारत में फंसे विदेशियों को राहत, 31 अगस्त तक निःशुक्ल बढ़ाई गई वीजा की अवधि
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > महत्वपूर्ण कहानियां > कोरोना संकट : भारत में फंसे विदेशियों को राहत, 31 अगस्त तक निःशुक्ल बढ़ाई गई वीजा की अवधि
महत्वपूर्ण कहानियांहिन्दी

कोरोना संकट : भारत में फंसे विदेशियों को राहत, 31 अगस्त तक निःशुक्ल बढ़ाई गई वीजा की अवधि

Vinayak Barot
Last updated: June 5, 2021 2:23 pm
Vinayak Barot
Published: June 5, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 5 जून। भारत सरकार ने कोरोना संकट के बीच उन हजारों विदेशी नागरिकों और सैलानियों को राहत प्रदान की है, जो देश में लागू लॉकडाउन के चलते अपने देश नहीं लौट सके और भारत में ही फंस गए। इनमें से कइयों की वीजा की अवधि भी खत्म हो रही थी। इन परेशानियों को देखते हुए केंद्र सरकार ने उन विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। इस वृद्धि के लिए किसी तरह का शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मार्च, 2020 से कोविड महामारी के कारण सामान्य वाणिज्यिक उड़ानों की अनुपलब्धता के कारण कई विदेशी नागरिक देश में फंसे हुए हैं। ये सभी वैध भारतीय वीजा पर उस तारीख से पहले भारत आए थे। कई राज्यों में चल रहे लॉकडाउन के कारण इन विदेशी नागरिकों को अपना वीजा बढ़ाने में भी काफी दिक्कत हो रही थी। इस दिक्कत को देखते हुए सरकार ने बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के सभी वीजा को 31 अगस्त तक वैध घोषित कर दिया है।

वैसे भारत में फंसे विदेशी नागरिकों की सुविधा के लिए गृह मंत्रालय ने 29 जून, 2020 को भी एक आदेश जारी किया था। उस आदेश में कहा गया था कि वीजा की अवधि 30 जून के बाद समाप्त होने की स्थिति में ऐसे विदेशी नागरिकों के भारतीय वीजा, सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फिर से शुरू होने की तारीख से 30 दिनों तक वैध माने जाएंगे। आम तौर पर अभी विदेशी नागरिक मासिक आधार पर अपने वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन करते रहे हैं।

बयान में कहा गया है कि सामान्य वाणिज्यिक उड़ानों के फिर से शुरू नहीं होने के आलोक में मंत्रालय ने इस मामले में पुनर्विचार किया और यह निर्णय लिया है। साथ ही अतिरिक्त समय तक रहने को लेकर ऐसे लोगों पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। अब विदेशी नागरिकों को अपने वीजा की अवधि-विस्तार के लिए संबंधित एफआरआरओ  अथवा एफआरओ के समक्ष कोई आवेदन जमा नहीं करना होगा।

You Might Also Like

भारत को इंजीनियरिंग निर्यात में अग्रणी बनाने का पीयूष गोयल का आह्वान
जम्मू कश्मीर : शोपियां में आतंकियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, लश्कर के तीन आतंकवादी ढेर
Asian Games 2023: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता रजत पदक, मणिपुर को किया समर्पित
100 करोड़ के पार हुई वरुण-कियारा की ये फिल्म, फैंस ने ऐसे लुटाया प्यार
पद्म पुरस्कारों की घोषणा – पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित 5 हस्तियों को पद्म विभूषण
TAGGED:Corona crisisforeignersindiaReliefvisa period
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

August 7, 2026

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

Rabindranath Tagore Death Anniversary : राष्ट्रपति नहीं, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, ओम बिड़ला से योगी तक ने किया नमन

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

IIT Delhi Convocation: PM मोदी आज आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटिंग सेंटर का करेंगे उद्घाटन

सलमान खान के घर के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?