1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : 13 दिनों में 8 लाख से ज्यादा घटी सक्रिय मामलों की संख्या, 24 घंटे में 3.57 लाख स्वस्थ
भारत में कोरोना संकट : 13 दिनों में 8 लाख से ज्यादा घटी सक्रिय मामलों की संख्या, 24 घंटे में 3.57 लाख स्वस्थ

भारत में कोरोना संकट : 13 दिनों में 8 लाख से ज्यादा घटी सक्रिय मामलों की संख्या, 24 घंटे में 3.57 लाख स्वस्थ

0
Social Share

नई दिल्ली, 22 मई। पश्चिम बंगाल के साथ पूर्वोत्तर राज्यों और तमिलनाडु सहित दक्षिण के कुछ क्षेत्रों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब भी कम होने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन देश के अन्य ज्यादातर राज्यों में संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी ताजा आंकड़े कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के अंदर जहां 2,57,299 नए संक्रमित मिले वहीं साढ़े तीन लाख से ज्यादा 3,57,630 मरीज स्वस्थ हुए। हालांकि इस दौरान संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार दूसरे दिन चार हजार से ऊपर कुल 4,194 रही।

  • एक्टिव केस में लगातार दूसरे दिन 1 लाख से ज्यादा की कमी

फिलहाल स्वस्थ होने वाले मरीजों की बढ़ रही संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिछले 13 दिनों अंदर इलाजरत मरीजों की संख्या में लगभग साढ़े आठ लाख की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दूसरे दिन एक लाख से अधिक कुल 1,04,525 की कमी के साथ देश में शुक्रवार को 29,23,400 एक्टिव केस थे। गत नौ मई को देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या अधिकतम 37,50,998 थी।

वैसे देखा जाए तो देश में अब तक कुल 2.62 करोड़ से ज्यादा 2,62,89,290 संक्रमितों की पुष्टि हुई है, जिनमें 87.76 फीसदी की दर से 2.30 करोड़ से ज्यादा 2,30,70,365 लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं जबकि 1.12 प्रतिशत की दर से अब तक 2,95,525 लोगों की मौत हो चुकी है। संप्रति देश में सक्रियता दर 11.12 फीसदी है।

  • दिनभर में 14.58 लाख से ज्यादा लोगों की टीकाकरण

मंत्रालय के अनुसार 21 मई को कुल 14,58,895 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही अब तक देशभर में 19.33 करोड़ से ज्यादा 19,33,72,819 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

  • 24 घंटे में 20.66 लाख से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच

उधर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को दिनभर में कुल 20,66,285 लोगों की कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही 21 मई तक कुल 32,64,84,155 लोगों की टेस्टिंग की जा चुकी है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code