1. Home
  2. हिन्दी
  3. भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 3.38 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ, संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 3.38 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ, संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी

भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में 3.38 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ, संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ी

0
Social Share

 

नई दिल्ली, 5 मई। कोरोना महामारी की मार झेल रहे भारत में संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन 24 घंटे के अंदर मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली और ज्यादा संक्रमितों की मौत भी हुई। हालांकि एक्टिव रेट के साथ मृत्यु दर में जहां मामूली कमी आई है वहीं रिकवरी रेट में लगातार सुधार हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को पूर्वाह्न आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो बीते 24 घंटे के दौरान जहां 3,82,315 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए और 3,780 मरीजों की मौत हुई वहीं कुल 3,38,439 लोग स्वस्थ घोषित किए गए। लगातार चौथे दिन तीन लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना से जंग जीती है।

संप्रति देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,06,65,148 है और 2,26,188 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके विपरीत कुल 1,69,51,731 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

मंत्रालय के अनुसार देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,87,229 है, जो कुल संक्रमितों का 16.87 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट तनिक सुधार के साथ 82.03 प्रतिशत और मृत्यु दर थोड़ी गिरावट के साथ 1.09 प्रतिशत है।

टीकाकरण का आंकड़ा 16 करोड़ के पार

इस बीच कोरोना से लड़ाई के क्रम में टीकाकरण अभियान भी जोरों पर है। मंगलवार को कुल 14,84,989 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही वैक्सिनेशन का आंकड़ा 16,04,94,188 हो गया है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code