1. Home
  2. हिन्दी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,205 मौतें, लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से ज्यादा लोग स्वस्थ
भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,205 मौतें, लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से ज्यादा लोग स्वस्थ

भारत में कोरोना संकट : 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,205 मौतें, लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से ज्यादा लोग स्वस्थ

0
Social Share

नई दिल्ली, 12 मई। कोरोना महामारी की खतरनाक दूसरी लहर से संघर्ष कर रहे भारत में 24 घंटे के भीतर रिकॉर्ड 4,205 लोगों की मौत हो गई। हालांकि लगातार दूसरे दिन नए संक्रमित मामलों की अपेक्षा ज्यादा लोग स्वस्थ हुए।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को पूर्वाह्न आठ बजे उपलब्ध कराई गई अद्यतन जानकारी के अनुसार देश में मंगलवार को 3.48 लाख से ज्यादा 3,48,421 नए केस दर्ज किए गए जबकि 3.55 लाख से ज्यादा 3,55,338 लोग स्वस्थ घोषित किए गए।

देखा जाए तो कुल सक्रिय मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। इस क्रम में 11,122 की कमी के साथ देश में कुल एक्टिव केस 37,04,099 हैं, जो कुल संक्रमितों का 15.87 फीसदी है। भारत में अब तक संक्रमण के 2.33 करोड़ से ज्यादा 2,33,40,938 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 83.04 फीसदी की दर से अब तक 1.93 करोड़ से ज्यादा 1,93,82,642 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। अब तक कुल 2,54,197 लोगों की मौत के साथ मृत्यु दर 1.09 फीसदी पर पिछले कुछ दिनों से स्थिर है।

  • देश में अब तक 17.5 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 24,46,674 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इसके साथ ही अब तक 17.5 करोड़ से ज्यादा कुल 17,52,35,991 लोगों को डोज दी जा चुकी है।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code