1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत में कोरोना संकट : 147 दिनों में न्यूनतम 28,204 नए केस, रिकवरी रेट 97.45% के उच्चतम स्तर पर
भारत में कोरोना संकट : 147 दिनों में न्यूनतम 28,204 नए केस, रिकवरी रेट 97.45% के उच्चतम स्तर पर

भारत में कोरोना संकट : 147 दिनों में न्यूनतम 28,204 नए केस, रिकवरी रेट 97.45% के उच्चतम स्तर पर

0

नई दिल्ली, 10 अगस्त। कोरोना महामारी की दूसरी लहर से संघर्षरत भारत के लिए अर्से बाद अत्यधिक राहत प्रदान करने वाली खबर मिली, जब देशभर में 29 हजार से भी कम कुल 28,204 नए संक्रमित पाए गए। यह संख्या 147 दिनों यानी लगभग पांच माह में न्यूनतम है। वर्ल्डोमीटर के अनुसार  अंतिम बार गत 16 मार्च को इससे तनिक ज्यादा 28,869 केस पाए गए थे। इसी क्रम में स्वस्थ होने वालों की दर भी 97.45 फीसदी के उच्चतम स्तर पर जा पहुंची है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की।

दैनिक सकारात्मकता दर 1.87 फीसदी

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान 41,511 मरीज स्वस्थ हुए तो 373 लोगों की मौत हुई। देशभर में अब तक लगभग 3.20 करोड़ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि लगभग 3.12 करोड़ लोग स्वस्थ घोषित किए जा चुके हैं। इस क्रम में साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.36 फीसदी दर्ज की गई, जो लगातार पांच फीसदी से नीचे बनी हुई है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.87 फीसदी है, जो पिछले 15 दिनों से तीन फीसदी से नीचे है। हालांकि इस दौरान 4.28 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हो चुकी है।

एक्टिव केस में 13,680 की गिरावट, 139 दिनों में न्यूनतम

एक्टिव केस में 13,680 की दैनिक गिरावट के बाद इलाजरत मरीजों की संख्या 13 दिनों बाद फिर चार लाख से नीचे जा पहुंची है। सोमवार, नौ अगस्त तक देश में कुल 3,88,508 इलाजरत मरीज थे, जो 139 दिनों में न्यूनतम है। इसके साथ ही एक्टिव रेट गत 20 मार्च के बाद न्यूनतम 1.21 फीसदी तक जा गिरा है।

अब तक 51.45 करोड़ लोगों का टीकाकरण

इस बीच टीकाकरण अभियान के तहत 206 दिनों में 51.45 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसमें सोमवार को टीकाकरण का लाभ लेने वाले 54.91 लाख लोग भी शामिल हैं। उधर आईसीएमआर के अनुसार दिनभर में 15.11 लाख से ज्यादा लोगों के सैम्पल की जांच की गई। इसके साथ ही नौ अगस्त तक लगभग 48.26 करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी कोविड आंकड़ों पर एक नजर –

24 घंटे के दौरान नए संक्रमित : 28,204

24 घंटे के दौरान स्वस्थ मरीज : 41,511

24 घंटे के दौरान कुल मौतें : 373

अब तक कुल संक्रमित : 3,19,98,158

अब तक कुल स्वस्थ : 3,11,80,968      

रिकवरी दर 97.45%

अब तक कुल मौतें : 4,28,682

मृत्यु दर 1.34%

इलाजरत मरीज : 3,88,508 (दैनिक गिरावट 13,680)

सक्रियता दर : 1.21%

24 घंटे के दौरान टीककरण : 54,91,647

206 दिनों में कुल टीकाकरण : 51,45,00,268

24 घंटे के दौरान सैम्पल की जांच : 15,11,313

अब तक कुल सैम्पल की जांच : 48,25,97,437.

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code