1. Home
  2. हिंदी
  3. राजनीति
  4. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के विवादित बोल -मीडियाकर्मियों को डोज दो वरना वे खिलाफ लिखेंगे
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के विवादित बोल -मीडियाकर्मियों को डोज दो वरना वे खिलाफ लिखेंगे

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के विवादित बोल -मीडियाकर्मियों को डोज दो वरना वे खिलाफ लिखेंगे

0
Social Share

जयपुर, 20 दिसंबर। राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडियाकर्मियों को लेकर एक विवादिच बयान दिया है, जिसपर विवाद उठ खड़ा हुआ है। उनका यह बयान न सिर्फ राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है वरन इसपर मीडिया के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी आपत्ति जताई है।

दरअसल, डोटासरा पार्टी कार्यकर्ताओं से मीडियाकर्मियों को डोज देने की बात कही है। उनका कहना है कि पार्टी कार्यकर्ता यदि ऐसा नहीं करते तो वे जाकर भाजपा से डोज लेंगे और फिर उनके (कांग्रेस) खिलाफ लिखेंगे।

डोटासरा का यह भी कहना है कि यदि 2023 में प्रस्तावित विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव को जीतना है कि पार्टी को जमकर काम करना होगा। उनका मानना है कि कांग्रेस पार्टी के पास खाद्य सुरक्षा गारंटी अध्यादेश और अच्छे प्रोडक्टस हैं, इसके बदलौलत पर पार्टी दोनों चुनाव अच्छे से जीत सकती है।

मीडिया वालों को डोज दो वरन वे भाजपा से डोज ले लेंगे

पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘यदि आप लोग कहीं जाओ, किसी मीटिंग या रैली में शामिल हो तो इसकी जानकारी मीडिया वालों को दो। अगर आप इनको खबर नहीं दोगे तो ये दूसरे जगह यानी बीजेपी के पास जाएंगे और वहां से डोज ले लेंगे। उसके बाद ये मीडिया वाले हमारे खिलाफ खबर लिखेंगे और पार्टी को बदनाम करेंगे।’

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code