hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: भारत में अमेरिकी चुनावी फंडिंग पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, पवन खेड़ा ने पूछे ये सवाल
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > भारत में अमेरिकी चुनावी फंडिंग पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, पवन खेड़ा ने पूछे ये सवाल
राजनीतिअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

भारत में अमेरिकी चुनावी फंडिंग पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, पवन खेड़ा ने पूछे ये सवाल

Revoi Editor
Last updated: February 22, 2025 8:32 pm
Revoi Editor
Published: February 22, 2025
Share
SHARE

नई दिल्ली, 22 फरवरी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत में अमेरिकी चुनावी फंडिंग पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कथित रूप से भारत को मिले 21 मिलियन डॉलर का मुद्दा उठाया है। तीन दिनों के भीतर तीसरी बार ट्रंप ने कही, ‘हम अपने दोस्त प्रधानमंत्री मोदी को वोटर टर्नआउट के लिए 21 मिलियन डॉलर (करीब 182 करोड़ रुपये) की फंडिंग करते हैं। लेकिन हमारा क्या, हमें भी इसकी जरूरत है।’ ट्रंप ने इसके अलावा बांग्लादेश को लेकर भी कहा कि वोटर टर्नआउट के लिए बांग्लादेश को भी 29 मिलियन डॉलर (करीब 251 करोड़ रुपये) की फंड दी जाती रही है।

हालांकि एलन मस्क के नेतृत्व वाले सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) ने इस फंडिंग पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। लेकिन अमेरिकी सरकार की एजेंसी USAID की ओर से कथित रूप से भारत को दिए गए मदद का मुद्दा देश में राजनीतिक टकराव की वजह बन गया है। इस मामले ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को भी मौका दे दिया है और वह मोदी सरकार को लगातार घेर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्रंप के बयान को लेकर केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए हैं।

खेड़ा ने पूछा – ये 21 मिलियन डॉलर कहां गए?

पवन खेड़ा ने शनिवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में आहूत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि 21 मिलियन डॉलर मैंने अपने दोस्त नरेंद्र मोदी को वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए दिए हैं। लेकिन ट्रंप के इस बयान के बाद आज चारों तरफ चुप्पी है। इसलिए हम नरेंद्र मोदी से जानना चाहते हैं कि ये 21 मिलियन डॉलर कहां गए? क्योंकि ट्रंप के बयान से साबित हो गया है कि उन्होंने 21 मिलियन डॉलर मोदी को चुनावों को प्रभावित करने और वोटर टर्नआउट बढ़ाने के लिए दिए थे। क्योंकि हम लगातार वोटर टर्नआउट के बारे में सवाल पूछ रहे हैं, तो क्या इसी पैसे से वोटर टर्नआउट बढ़ रहा है? नरेंद्र मोदी कितना भी विदेशी फंड ले आएं, वो भारत के लोकतंत्र को कमजोर नहीं कर पाएंगे।’

LIVE: Congress party briefing by Shri @Pawankhera at AICC HQ. https://t.co/mkpK8ibp2s

— Congress (@INCIndia) February 22, 2025

इसके पूर्व वॉशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को ‘वोटर टर्नआउट’ के लिए 21 मिलियन डॉलर दिए जा रहे हैं। हम भारत में मतदान के लिए 21 मिलियन डॉलर दे रहे हैं। हमारा क्या? मैं भी तो मतदान बढ़ाना चाहता हूं।’

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप ने बांग्लादेश को मिले 29 मिलियन डॉलर अमेरिकी मदद का भी जिक्र किया। ट्रंप ने कहा कि बांग्लादेश को 29 मिलियन डॉलर राजनीतिक परिदृश्य में स्थिरता लाने के लिए दिए गए। उन्होंने कहा, ‘बांग्लादेश में 29 मिलियन अमेरिकी डॉलर एक ऐसी फर्म को दे दिए गए, जिसके बारे में किसी ने कभी सुना ही नहीं था। उस फर्म में केवल दो लोग काम कर रहे थे।’

You Might Also Like

कर्नाटक : बसवराज बोम्मई होंगे नए मुख्यमंत्री, येदियुरप्पा की जगह संभालेंगे राज्य की कमान
महाराष्ट्र: कामरा के कटाक्ष पर एकनाथ शिंदे ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हम व्यंग्य समझते हैं, लेकिन…
न्यूजक्लिक पर FIR में चौंकाने वाले तथ्य : विदेशी फंडिंग से भारत के खिलाफ साजिश, पत्रकारों के भी नाम
रणजी ट्रॉफी फाइनल : केरल के कप्तान सचिन बेबी शतक से चूके, विदर्भ को पहली पारी में 37 रनों की अहम बढ़त
मुंबई इंडियंस ने दूसरी बार जीता WPL खिताब, दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार मायूस
TAGGED:COngressKhera asked these questionsmodi governmentPawan kheraUS election funding in India
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
कारोबारमहत्वपूर्ण कहानियांराष्ट्रीयव्यापारहिन्दी

मिडिल ईस्ट में तनाव : सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, सिल्वर 2 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा, जानिए गोल्ड की कीमत

Revoi Editor
Revoi Editor
March 6, 2026
जानिए कौन हैं वी नारायण, जो चुने गए नए ISRO के नए चीफ, इस दिन लेंगे सोमनाथ की जगह
सीनियर IAS लोखंडे प्रशांत सीताराम CBSE के नए अध्यक्ष नियुक्त, संशोधित आदेश में केंद्र ने सौंपा अतिरिक्त प्रभार
मणिपुर में भूस्खलन से प्रादेशिक सेना के 7 जवानों की मौत, 20 लापता
અમિત શાહે કહ્યું – સુષ્માજીનું અકાળે મૃત્યુ રાજકારણ માટે મોટું નુકસાન છે
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?