hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने संसद में हंगामे को लेकर अपनी ही पार्टी को घेरा, कहा – हमेशा व्यवधान सही नहीं
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने संसद में हंगामे को लेकर अपनी ही पार्टी को घेरा, कहा – हमेशा व्यवधान सही नहीं
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने संसद में हंगामे को लेकर अपनी ही पार्टी को घेरा, कहा – हमेशा व्यवधान सही नहीं

Vinayak Barot
Last updated: July 24, 2022 5:38 pm
Vinayak Barot
Published: July 24, 2022
Share
SHARE

नई दिल्ली, 24 जुलाई। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र के दौरान कांग्रेसी सांसदों द्वारा लगातार किए जा रहे हंगामे व संसद की कार्यवाही में उत्पन्न किए जा रहे व्यवधान को लेकर अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाया है और इसे अनुचित करार दिया है। आनंदपुर साहिब से सांसद तिवारी ने कहा, ‘संसद में हमेशा व्यवधान ठीक नहीं, केवल विषम परिस्थितियों में ही ऐसा होना चाहिए।’

गौरतलब है कि गत 18 जुलाई से प्रारंभ मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के सदस्य खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी लगाने सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर संसद में लगातार हंगामा कर रहे हैं। इसके कारण दोनों सदनों में काम लगातार बाधित हो रहा है और लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लगातार स्थगित हो रही है।

पार्टी लाइन के विपरीत केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ लगातार सवाल उठा रहे मनीष

दरअसल, पिछले कई दिनों से मनीष तिवारी अपनी पार्टी की लाइन से अलग चल रहे हैं। वह समय-समय पर अपनी ही पार्टी के नेता और केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं। जब केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना को पेश की तो कांग्रेस ने इसका जोरदार विरोध किया, इसे युवा विरोधी बताया। लेकिन तिवारी ने पार्टी लाइन से बाहर जाते हुए इस योजना का समर्थन किया, साथ ही इसके लिए पीएम मोदी और केंद्र की तारीफ भी की थी।

अग्निपथ योजना के खिलाफ सांसदों के पत्र पर भी नहीं किया था हस्ताक्षर

पिछले दिनों रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अगुआई वाली सुरक्षा परामर्श समिति में शामिल विपक्षी दलों के सांसदों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ और इसे वापस लेने के लिए एक पत्र लिखा था, जिसमें शक्ति सिह गोहिल, रजनी पाटिल (कांग्रेस), सुप्रिया सुले (राकांपा), सौगत राय एवं सुदीप बंदोपाध्याय (तृणमूल कांग्रेस) और राजद के एडी सिंह ने हस्ताक्षर किया। लेकिन मनीष तिवारी ने इस पत्र में अपनी सहमति देने से इनकार कर दिया था। तिवारी के इस कदम से विपक्ष सहित कांग्रेस पार्टी स्तब्ध रह गई थी।

You Might Also Like

बॉलीवुड: हिमेश रेशमिया के पिता एवं संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त रुख को दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया : पीएम मोदी
केरल हाई कोर्ट से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को झटका, 8 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से पद पर बने रहने को कहा
सूडान : नेशनल आर्मी व आरएसएफ के बीच  सशस्त्र संघर्ष में 25 की मौत, 183 घायल
राष्ट्रपति मुर्मु, उप राष्ट्रपति धनखड़ व पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं
TAGGED:Congress MPManish TewariMonsoon Sessionuproar in Parliament
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
अंतरराष्ट्रीयहिन्दी

जन्म दर में बड़ी गिरावट से जापान चिंतित : सरकार का बच्चे पैदा करने वाले जोड़े को प्रतिमाह नकद प्रोत्साहन देने का फैसला

Vinayak Barot
Vinayak Barot
July 9, 2023
ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति को बताया महान नेता, बोले- आपके साथ होना सम्मान की बात
किसान हमारी रीढ़ की हड्डी, उनकी आवाज हम संसद में उठाएंगे : मल्लिकार्जुन खड़गे
DDCA New President: कीर्ति आजाद को हराकर रोहन जेटली फिर बने डीडीसीए अध्यक्ष
अमेरिका व ईरान युद्ध के मुहाने पर खड़े, ईरान के लिए आज की रात भारी!
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?