1. Home
  2. हिंदी
  3. खेल
  4. राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी सहित देशभर से नीरज चोपड़ा को बधाइयों का तांता, घर पर जश्न
राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी सहित देशभर से नीरज चोपड़ा को बधाइयों का तांता, घर पर जश्न

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी सहित देशभर से नीरज चोपड़ा को बधाइयों का तांता, घर पर जश्न

0
Social Share

नई दिल्ली, 24 जुलाई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को बधाई दी है।

नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन (ओरेगन) के हेवार्ड फील्ड स्टेडियम में चल रही चैंपियनशिप की भाला फेंक स्पर्धा में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। इससे पहले भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में एकमात्र पदक 2003 में पेरिस में अंजू बॉबी जॉर्ज ने जीता था, जब वह लंबी कूद में कांस्य जीतने में सफल रही थीं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा,  ‘नीरज चोपड़ा लगातार नाम कमा रहे हैं और देश को गौरवान्वित कर रहे हैं! विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की भाला फेंक में ऐतिहासिक खेल उपलब्धि और रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई। आप एक सच्चे चैंपियन हैं!’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘हमारे सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक नीरज चोपड़ा की महान उपलब्धि। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। भारतीय खेलों के लिए यह खास पल है। आगामी टूर्नामेंटों के लिए नीरज को शुभकामना।’

चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था और निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाले वह पहले भारतीय हैं। उन्हें विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक जीतने के बाद ट्विटर पर लोगों ने इस तरह बधाई दी।

नीरज चोपड़ा के घर पर जीत का सेलिब्रेशन

हरियाणा के पानीपत में नीरज के घर पर जश्न मनाया जा रहा है। महिलाएं लोक नृत्य कर रही हैं। वहीं, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा, ‘विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में दूसरा स्थान हासिल करके भारत का मान बढ़ाया है, हरियाणा का मान बढ़ाया है। मैं अपनी ओर से और अपनी सरकार की ओर से नीरज चोपड़ा को मुबारकबाद देता हूं।’

बीजिंग ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा : विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक पर नीरज चोपड़ा को बधाई। तुमने हमें गौरवान्वित किया है। शानदार प्रदर्शन और आगे के लिए शुभकामना।

उड़नपरी पी टी उषा : देश के लिए विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। आपके सर्वश्रेष्ठ प्रयासों से दुनिया में देश का नाम रोशन हुआ है। यूं ही देश का परचम लहराते रहिए। जय हिंद।

पहलवान बजरंग पूनिया : विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर शुभकामनाएं। आप ऐसे ही देश के लिए मेडल जीतते रहो।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर : विश्व चैंपियनशिप में शानदार रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई। शानदार उपलब्धि जो भारतीय खेलों को आगे ले जाएगी।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह : सूबेदार नीरज चोपड़ा की अप्रतिम सफलता पर भारत हर्षित है। विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनकी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता से बेहतरीन नतीजे निकल रहे हैं। हमें उन पर गर्व है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code