लंदन, 27 जून। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने एशिया हाउस और दुनिया की प्रमुख कम्पनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उपयोगी गोलमेज बैठक की, जिसमें भारत-यूके आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने और भविष्य के अवसरों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि भारत के मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम और विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद अपार अवसर वैश्विक निवेशकों को आकर्षित कर रहे हैं।
भारत-यूके सीईटीए को बताया साझेदारी का नया आधार
पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि बैठक के दौरान भारत के मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश के अवसरों पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (CETA) दोनों देशों की रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को नई मजबूती देगा।
Had a productive roundtable interaction with Asia House and senior executives from leading global firms on strengthening economic partnerships and exploring future opportunities.
Highlighted India’s strong manufacturing ecosystem and the immense opportunities across sectors that… pic.twitter.com/ZOpSAdOJTW
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 27, 2026
यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल के साथ निवेश पर चर्चा
वाणिज्य मंत्री ने यूके-इंडिया बिजनेस काउंसिल (यूकेआईबीसी) के सदस्यों के साथ एक इंटरैक्टिव लंच बैठक भी की। इस दौरान दुनिया की प्रमुख कम्पनियों के शीर्ष अधिकारियों के साथ भारत-यूके आर्थिक सहयोग, निवेश बढ़ाने और नए कारोबारी अवसरों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि सहयोग को और गहरा कर भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
Had an interactive luncheon meeting with @UKIBC members, engaging with C-suite representatives from leading global organisations including @TCS, @TataCompanies, @HSBC, @Prudential, and @BakerMcKenzie on advancing the India-UK growth agenda.
The discussions focused on unlocking… pic.twitter.com/9eLCs9pf7W
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 26, 2026
लंदन बिजनेस स्कूल में शिक्षा और नवाचार पर दिया जोर
पीयूष गोयल ने लंदन बिजनेस स्कूल में फैकल्टी, छात्रों, पूर्व छात्रों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने एक विशेष फायरसाइड चैट में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के संबंधों को मजबूत बनाने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। छात्र, पेशेवर और उद्यमी दोनों देशों के बीच सहयोग, नवाचार और लोगों के बीच संबंधों को और सशक्त बना सकते हैं।
Addressed faculty, students, alumni & business leaders, and also engaged in a fireside chat at London Business School.
Spoke about the role of education in strengthening India-UK relations, and how students, professionals & entrepreneurs play a vital role in fostering deeper… pic.twitter.com/epmhs0y6G3
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 26, 2026
160 से अधिक भारतीय कम्पनियों के साथ ब्रिटेन पहुंचे गोयल
वाणिज्य मंत्री गोयल भारत के अब तक के सबसे बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों में से एक के साथ ब्रिटेन पहुंचे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में 160 से अधिक अग्रणी भारतीय कम्पनियां शामिल हैं, जिनका उद्देश्य दोनों देशों की ऐतिहासिक आर्थिक साझेदारी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई, 2026 से लागू होने वाला भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) दोनों देशों के संबंधों में नया अध्याय जोड़ेगा और विकास के नए अवसर खोलेगा।
A wonderful evening with the WOMEN IN BLUE! 🇮🇳🏏
At the Welcome Reception for the Indian Women’s Cricket Team, I spoke about how they continue to inspire millions of young girls with dreams, aspiring athletes & the entire nation through their determination, resilience &… pic.twitter.com/EOURhl60xd
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) June 27, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दीं शुभकामनाएं
पीयूष गोयल ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्वागत समारोह में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि टीम अपने शानदार प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता से लाखों युवा लड़कियों, खिलाड़ियों और पूरे देश के लिए प्रेरणा बन रही है। उन्होंने महिला टी20 विश्व कप के लिए टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि भारतीय टीम विश्व कप की ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन करेगी।
