1. Home
  2. हिंदी
  3. महत्वपूर्ण
  4. कहानियां
  5. ठंड का प्रकोप जारी: बर्फीली हवा के साथ सताएगी सर्दी, दिल्ली में यलो अलर्ट, कई उड़ानें प्रभावित, 18 ट्रेनें लेट
ठंड का प्रकोप जारी: बर्फीली हवा के साथ सताएगी सर्दी, दिल्ली में यलो अलर्ट, कई उड़ानें प्रभावित, 18 ट्रेनें लेट

ठंड का प्रकोप जारी: बर्फीली हवा के साथ सताएगी सर्दी, दिल्ली में यलो अलर्ट, कई उड़ानें प्रभावित, 18 ट्रेनें लेट

0
Social Share

नई दिल्ली, 18 जनवरी। दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पारा गिरेगा और कोहरे के कारण भी परेशानी होगी। इस बीच कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते आईजीआई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई है। कुछ उड़ानें रद्द भी हो गई हैं जिससे एयरपोर्ट पर यात्री हैरान-परेशान हैं। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, आसमान साफ रहेगा और सुबह से समय हल्के से मध्यम स्तर पर कोहरा छाए रहने की आशंका है। वहीं, मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान धूप नहीं खिलेगी।

  • रिज इलाका रहा सबसे अधिक ठंडा

बुधवार को रिज में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में 5.4, पालम में 5.5 व लोधी रोड में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पीतमपुरा में 19.1, आया नगर में 18.8, रिज में 18.3 और पूसा में 18.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में दोपहर में भी ठंड का अहसास बढ़ गया है।

  • तापमान

अधिकतम-18.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5.7 डिग्री सेल्सियस
आने वाले दो दिन का तापमान जाने की संभावना
बृहस्पतिवार को तापमान
अधिकतम-18 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-5 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार को तापमान
अधिकतम-19 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम-6 डिग्री सेल्सियस

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code