hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी का देशवासियों को आश्वासन – ‘हमारे पास कोयले का पर्याप्त स्टॉक’
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राष्ट्रीय > कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी का देशवासियों को आश्वासन – ‘हमारे पास कोयले का पर्याप्त स्टॉक’
राष्ट्रीयहिन्दी

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी का देशवासियों को आश्वासन – ‘हमारे पास कोयले का पर्याप्त स्टॉक’

Vinayak Barot
Last updated: October 10, 2021 7:48 pm
Vinayak Barot
Published: October 10, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में कथित तौर पर कोयला स्टॉक की कमी के चलते मंडरा रहे बिजली संकट के बीच ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह की भांति कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी देशवासियों को आश्वासन दिया है कि बिजली सप्लाई बाधित होने का खतरा बिल्कुल भी नहीं है और केंद्र के पास कोयले का पर्याप्त स्टॉक है।

गौरतलब है कि शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी थी, जिसमें कहा था कि दिल्ली में कोयले की कमी के कारण बिजली प्लांट में उत्पादन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में दिल्ली पर बिजली संकट मंडरा रहा है।

देश में बिजली सप्लाई में कोई बाधा नहीं आ रही

केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इस पूरे मामले पर एक ट्वीट किया।  उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘देश में कोयला उत्पादन और आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की। मैं सभी देशवासियों को आश्वासन देता हूं कि देश में बिजली सप्लाई में कोई बाधा नहीं आ रही है। कोल इंडिया के पास 24 दिनों की कोयला मांग पूरा करने के लिए पर्याप्त 43 मिलियन टन कोल स्टॉक उपलब्ध है।’

थर्मल पावर प्लांट्स का कोल स्टॉक प्रतिदिन कोयला आपूर्ति करके बढ़ाया जा रहा है। मानसून की वापसी के साथ कोल डिस्पैच में और बढ़ोत्तरी होगी, जिससे कोल स्टॉक बढ़ेगा।
मैं एक बार फिर से दोहराता हूं कि देश में पर्याप्त कोल स्टॉक है। भय पैदा करने वाली किसी भी अफवाह के बहकावे में नहीं आएं।

— Pralhad Joshi (@JoshiPralhad) October 10, 2021

आमजन से अपील – भय पैदा करने वाली किसी भी अफवाह के बहकावे में नहीं आएं

जोशी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘थर्मल पावर प्लांट्स का कोल स्टॉक प्रतिदिन कोयला सप्लाई करके बढ़ाया जा रहा है। मानसून की वापसी के साथ कोल डिस्पैच में और बढ़ोतरी होगी, जिससे कोयले का स्टॉक बढ़ेगा। मैं एक बार फिर से दोहराता हूं कि देश में पर्याप्त कोल स्टॉक है। भय पैदा करने वाली किसी भी अफवाह के बहकावे में नहीं आएं।’

उधर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने दिन में ऊर्जा मंत्रालय और बिजली वितरण कम्‍पनियों की एक संयुक्त बैठक की अध्‍यक्षता के बाद मीडिया से कहा कि देश में बिजली की कोई कमी नहीं है और इसे लेकर बेवजह भ्रम फैलाया जा रहा है। दिल्‍ली को भी जरूरत के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जा रही है और यह आगे भी जारी रहेगी।

You Might Also Like

साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज में किया भारत का क्लीन स्वीप, 4 रन से जीता आखिरी मैच
अम्बाला में गरजे पीएम – मोदी की ‘धाकड़’ सरकार ने 370 की दीवार गिराई और कश्मीर विकास के रास्ते पर चल पड़ा
बाढ़ प्रबंधन : राज्यों के साथ केंद्र की अहम बैठक, बाढ़ पूर्वानुमान, प्रबंधन की योजनाओं पर होगा मंथन
यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारे गए पत्रकार राघवेंद्र वाजपेयी हत्याकांड के दोनों शूटर
छत्तीसगढ़ में विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, बोले – कांग्रेस खुद को भगवान राम से भी बड़ा समझती है
TAGGED:Coal MinisterCoal MinistryCoal ShortageCoal StockPower CrisisPrahlad Joshi
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

Sawan Somwar 2026: यूपी के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजे मंदिर

August 10, 2026

Parliament Monsoon Session : राम मंदिर चढ़ावे के मुद्दे पर विपक्ष की चर्चा की मांग, राम गोपाल यादव बोले- सरकार बहस से बच रही

Jharkhand Exam Scam: JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा घोटाले में ED की एंट्री, 40 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क की जांच

वैश्विक अनिश्चितता के बीच शेयर बाजार लगभग सपाट, सेंसेक्स 43 अंक मजबूत, निफ्टी 13 अंक चढ़ा

PM Modi Subhashit : पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, सत्य और जनहितकारी सूचना का दिया संदेश

बिहार में फर्जी IAS अधिकारी गिरफ्तार : खुद को बताया NSA अजित डोभाल का अंडरकवर एजेंट

पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही, 132 लोगों की मौत; 570 से अधिक घायल

Har Ghar Tiranga: दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू

JPSC protests : भूख हड़ताल पर बैठे JLKM नेता देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती, ब्लड शुगर लेवल गिरा

मायावती का भाजपा और आप पर हमला, बोलीं- ‘संत रविदास के नाम पर राजनीति से समाज रहे सतर्क’

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?