hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: CM योगी की गोसेवा क्रांति: अब किसान गोद लेंगे गोवंश, गांवों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > CM योगी की गोसेवा क्रांति: अब किसान गोद लेंगे गोवंश, गांवों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

CM योगी की गोसेवा क्रांति: अब किसान गोद लेंगे गोवंश, गांवों की अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

Revoi Editor
Last updated: July 7, 2025 1:38 pm
Revoi Editor
Published: July 7, 2025
Share
SHARE

लखनऊ, 7 जुलाई। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम करने के उद्देश्य से योगी सरकार एक अभिनव योजना की शुरुआत करने जा रही है। अब राज्य के किसान गोवंश को गोद ले सकेंगे। वहीं, स्मॉल बायोगैस यूनिट भी लगाई जाएंगी। इस पहल से न केवल गोवंश का संरक्षण होगा, बल्कि गो आधारित अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत किसानों को एक से चार तक गोवंश सौंपे जाएंगे, जिनके माध्यम से किसान आत्मनिर्भर बनेंगे। जिन किसानों को गोवंश मिलेगा, उनके आवासीय परिसर में ही मनरेगा के अंतर्गत व्यक्तिगत कैटल शेड बनाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के ओएसडी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि इस योजना का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही महिला स्वयं सहायता समूहों और नवयुवकों को विशेष तौर पर इस अभियान में शामिल किया जाएगा। जिससे उनके स्वावलंबन को नई दिशा मिलेगी। इस पहल में ऊर्जा संरक्षण को भी जोड़ा गया है। हर गोवंश पालक को छोटी लघु बायोगैस इकाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि गोबर से स्वच्छ ईंधन तैयार किया जा सके। यह किसानों के रसोई ईंधन की जरूरत को भी पूरा करेगा और पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगा।
इनसेट

  • ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाएगी योजना

मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के माध्यम से ग्रामीणों, विशेषकर महिला स्वयं सहायता समूहों और नवयुवकों को गो सेवा से जोड़ा जाएगा। इससे उन्हें न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि आय का स्थायी स्रोत भी उपलब्ध होगा। इस योजना से ग्राम स्तर पर ऊर्जा और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।यह योजना सामाजिक सहभागिता, स्वरोजगार और ग्राम्य विकास का समन्वित मॉडल है। इसके अंतर्गत गो आधारित जैविक खेती, गोबर से खाद और ईंधन तैयार कर ग्रामीणों को आर्थिक मजबूती दी जाएगी।

You Might Also Like

कांग्रेस को बड़ा झटका : सोनिया गांधी के करीबी राज्यसभा सदस्य अश्विनी कुमार का पार्टी से इस्तीफा
EPFO ने पूरा किया डेटाबेस आधुनिकीकरण, नई प्रणाली CITES से पीएफ और पेंशन सेवाएं होंगी पहले से आसान
मल्लिकार्जुन खड़गे का वादा – 2024 के चुनाव में आधी सीटों पर 50 वर्ष से कम उम्र के उम्मीदवारों को टिकट
IPL मेगा नीलामी : 13 वर्ष की उम्र में करोड़पति बने वैभव सूर्यवंशी, राजस्थान रॉयल्स ने बिहार के किशोरवय क्रिकेटर को 1.10 करोड़ में खरीदा
मुंबई पुलिस ने पेड कटेंट एंगल से शुरू की जांच, क्या कुणाल कामरा को शिंदे के खिलाफ टिप्पणी के लिए पैसे मिले थे?
TAGGED:adoptioncattlecm yogiCow service revolutioneconomyfarmersSpeedvillages
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

“जो हमने कहा वो किया…”, राजस्थान चुनाव में वोट डालने के बाद बोले बीजेपी नेता गजेंद्र सिंह शेखावत

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 25, 2023
वाराणसी में इस बार दो दिनों तक खेली गई होली, गंगा घाटों पर उमड़ा हुजूम
फिल्म ‘राम सेतु’ का टीजर रिलीज, 3 दिनों में मिशन पूरा करने निकले अक्षय कुमार  
ટ્વિટરે છેવટે કેન્દ્રની વાત માની – સરકારના આદેશ બાદ 95 ટકા વાંધાજનક એકાઉન્ટ્સ કર્યા બ્લોક
आईपीएल-18 : लखनऊ सुपर जाएंट्स का भी खुला खाता, SRH को उसके घर में 5 विकेट से दी शिकस्त
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?