hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: बायो-पॉलिमर प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, कहा- ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Have an existing account? Sign In
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > राज्य > उत्तरप्रदेश > बायो-पॉलिमर प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, कहा- ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी
उत्तरप्रदेशराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

बायो-पॉलिमर प्लांट का सीएम योगी ने किया शिलान्यास, कहा- ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी

Revoi Editor
Last updated: February 22, 2025 5:29 pm
Revoi Editor
Published: February 22, 2025
Share
SHARE

लखीमपुर खीरी, 22 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ पर्यावरण प्रदूषण की चेतावनी है। योगी आदित्यनाथ 2,850 करोड़ रुपये की लागत से यहां विकसित हो रहे कुंभी में भारत के पहले ‘बायो-पॉलिमर प्लांट’ का शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति हम लोग जितना जागरुक होंगे, पर्यावरण हमें जीने के लिए उतना ही अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराएगा।

योगी ने कहा, ‘‘ दुनिया पर्यावरण प्रदूषण के प्रति चिंतित है। खराब मौसम और ‘ग्लोबल वार्मिंग’ के बीच संबंध का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर प्रतिकूल वातावरण मनुष्य ने बनाया है तो वातावरण को अनुकूल बनाने की जिम्मेदारी भी मनुष्य की ही होगी!’’

योगी ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ में देश-विदेश के श्रद्धालु उमड़ रहे हैं, वहीं लखीमपुर खीरी में निवेश का महाकुंभ कुंभी में देखने को मिल रहा है, जहां बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड द्वारा 2850 करोड़ की लागत से देश का पहला ‘बायोपॉलिमर संयंत्र’ स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि यह संयंत्र प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करेगा। उन्होंने कहा कि यहां बनने वाली बोतल, प्लेट, कप और थैले आदि पूरी तरह से ‘डिस्पोजबिल’ होंगे और इस्तेमाल के बाद महज तीन महीने में नष्ट हो जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्तर प्रदेश के महाकुम्भ में भागीदार बनने के लिए उत्साहित है।

उन्होंने कहा कि 13 जनवरी से 22 फरवरी तक अब तक 60 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं यहां से गोला गोकर्णनाथ और फिर प्रयागराज जाऊंगा, लेकिन कुंभी में ही मुझे महाकुंभ दिख गया। यह निवेश का महाकुंभ है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संयंत्र के निर्माण से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। योगी ने पर्यावरण संकट पर चिंता जताते हुए कहा कि ‘ग्लोबल वॉर्मिंग’ के कारण असमय बारिश और सूखे जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड से संयंत्र को आईटीआई, पॉलिटेक्निक और स्थानीय महाविद्यालयों से जोड़ने के लिए कहा, जिससे यहां के युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर मिलें। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संयंत्र पर्यावरण संरक्षण, ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ अधिकारी और पार्टी सदस्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

आईपीएल-17 : शतकों की लड़ाई में नरेन पर बीस छूटे बटलर, KKR पर जीत से राजस्थान रॉयल्स की स्थिति और सुदृढ़
ब्रिटेन : पीएम ऋषि सुनक ने मंत्रिमंडल में किया फेरबदल, पूर्व मंत्री आलोक शर्मा की छुट्टी, सुएला ब्रेवरमैन की वापसी
सीएम योगी आगरा में बोले – महाकुम्भ में अब तक 62 करोड़ श्रद्धालुओं का पहुंचना सदी की एक दुर्लभतम घटना
जावड़ेकर का आरोप – कोरोनारोधी वैक्सीन बेचकर मुनाफा कमा रही पंजाब सरकार, राहुल पर भी साधा निशाना
विश्व कप से पहले भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच पर यौन शोषण का आरोप, खेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश
TAGGED:Aajna SamacharBreaking News GujaratiGujarati AkhbarGujarati HeadlinesGujarati newsGujarati News ChannelGujarati NewspaperGujarati ReportGujarati samacharLatest News Gujaratilocal newsLocal SamacharLokpriya SamacharMajor NEWSMota BanavNews ArticleNews BlogNews in GujaratiNews LiveNews UpdatesPopular NewsSamachar ArticleSamachar BlogSamachar LiveSamachar SamacharTaja Samacharviral news
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले – रेल परियोजनाओं के विकास के लिए यूपी को 19575 करोड़ रुपये आवंटित

Revoi Editor
Revoi Editor
February 2, 2024
यादें शेष : बप्पी दा के निधन पर बोले कैलाश खेर- पिछले कुछ माह से वो बिल्कुल बोल नहीं पा रहे थे
हैदराबाद अग्निकांड : आग में जलने से नहीं वरन धुएं में दम घुटने से हुई 17 लोगों की मौत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर NSA अजित डोभाल का दावा – ‘भारत में एक कांच भी नहीं टूटा, हमने पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को उड़ाया’
बांग्लादेश : ढाका की एक इमारत में विस्फोट, 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?