1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश
  4. सीएम योगी ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- 9 वर्षों में 9 लाख मैनपावर सरकारी सेवाओं में जुड़ी
सीएम योगी ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- 9 वर्षों में 9 लाख मैनपावर सरकारी सेवाओं में जुड़ी

सीएम योगी ने 665 नर्सिंग अधिकारियों को बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- 9 वर्षों में 9 लाख मैनपावर सरकारी सेवाओं में जुड़ी

0
Social Share

लखनऊ, 29 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोक भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में नौ लाख मैनपावर सरकारी सेवाओं में जुड़ी है। ये सभी प्रतिभाशाली और युवा ऊर्जा से भरपूर हैं। इसका ही नतीजा है कि जो राज्य पहले बीमारू था, वह आज भारत की इकोनॉमी का ग्रोथ इंजन बन गया है।

2016 की तुलना में आज प्रति व्यक्ति आय तीन गुना

सीएम योगी ने कहा, पहले वेतन देने के लिए पैसे नहीं होते थे, आज यूपी रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है। आज यूपी देश की टॉप थ्री अर्थव्यवस्था में एक है। 2016 की तुलना में आज प्रति व्यक्ति आय तीन गुना करने में सफलता प्राप्त की है। प्रतिभा जब भी सम्मानित होगी और उसे प्लेटफार्म मिलेगा, उसका लाभ देश और राज्य को मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए एक-एक स्टेजेस पर शासन द्वारा निगरानी की जाती है।

‘भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाने वालों को वॉच करती है हमारी तीसरी आंख’

उन्होंने कहा, ‘हमारी तीसरी आंख उन सबको वॉच करती है, जो भर्ती प्रक्रिया में सेंध लगाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे लोगों को हम पहले ही खींच कर बाहर निकाल लाते हैं और उनका कैसे इलाज किया जाता है, यह किसी से छिपा नहीं है। प्रत्येक सेक्टर में यूपी ने विकास किया है। यूपी के नौजवानों के सामने जो पहचान का संकट था, उस पहचान के संकट से वह मुक्त हुआ है।’

यूपी बना इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन

सीएम योगी ने कहा कि आज यह डबल इंजन सरकार की स्पीड और दृढ़ इच्छाशक्ति है कि केवल प्रदेश नहीं, बल्कि देश और दुनिया के इन्वेस्टमेंट के बेस्ट डेस्टिनेशन के रूप में उभर कर सामने आया है। आज देश और दुनिया का हर बड़ा संस्थान ग्रेटर नोएडा आना चाहता है। आज वहां मेडिकल डिवाइस पार्क, इंटरनेशनल फिल्म सिटी, वर्ल्ड क्लास यूनिवर्सिटीज, टॉय पार्क और अपैरल पार्क बन रहे हैं।

एलपीजी और पेट्रोल के लिए अफवाह के चक्कर में नहीं पड़ें

मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिन चलने वाले रसोई गैस के सिलेंडर के लिए हम सातवें दिन लाइन लगाने के लिए क्यों खड़े हो रहे हैं। वहीं गाड़ी की टंकी भरी है, जो अगले चार दिन चल सकती है तो हम पेट्रोल निकाल करके क्यों फिर से लाइन में खड़े हो रहे हैं, ये नहीं होना चाहिए। हमें किसी अफवाह पर ध्यान नहीं देना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसी महामारी में खुद की परवाह किए बिना सड़कों पर उतर करके वैक्सीन के साथ हर प्रकार की सुविधाएं दीं। ऐसे में हम विश्वास खो चुके इन अफवाहबाजों के चक्कर में क्यों पड़ते हैं? एकदम नहीं पड़ना चाहिए।

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code