hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीएम शिंदे का पलटवार – ‘राहुल को एक दिन जेल में बिताना चाहिए तब वह सावरकर के बलिदान के समझेंगे
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सीएम शिंदे का पलटवार – ‘राहुल को एक दिन जेल में बिताना चाहिए तब वह सावरकर के बलिदान के समझेंगे
राजनीतिराष्ट्रीयहिन्दी

सीएम शिंदे का पलटवार – ‘राहुल को एक दिन जेल में बिताना चाहिए तब वह सावरकर के बलिदान के समझेंगे

Vinayak Barot
Last updated: March 25, 2023 9:16 pm
Vinayak Barot
Published: March 25, 2023
Share
SHARE

मुंबई, 25 मार्च। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को वीर सावरकर को लेकर की गई एक टिप्पणी से एक बार फिर शिवसेना के निशाने पर आ गए और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने तत्काल पलटवार करते हुए उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई।

दरअसल, राहुल गांधी ने लोकसभा की सदस्यता गंवाने के बाद दिन में कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच ही उन्होंने सावरकर का नाम भी लिया और कहा कि वह सावरकर नहीं, गांधी हैं, इसलिए माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता।

‘महाराष्ट्र के लोग उनकी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे‘

राहुल गांधी के सावरकर पर दिए इस बयान के बाद एकनाथ शिंदे भड़क गए। उन्होंने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी बार-बार सावरकर का अपमान करते हैं। एक दिन उन्हें जेल में बिताना चाहिए, तब वह सावरकर के बलिदान को समझेंगे। महाराष्ट्र के लोग उनकी टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उन्हें महाराष्ट्र में घूमने नहीं देंगे। सावरकर केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक आदर्श हैं और राहुल गांधी ने उन्हें बदनाम किया है।’

‘यदि वह ऐसा करते रहे तो उनका सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा‘

एकनाथ शिंदे ने कहा, ‘राहुल गांधी की इस हरकत के लिए जितनी भी आलोचना की जाए, कम होगी। आज भी उन्होंने कहा कि मैं माफी मांगने वाला सावरकर नहीं हूं। वह सावरकर के बारे में क्या सोचते हैं? उन्होंने न केवल पीएम मोदी की आलोचना की है बल्कि पूरे ओबीसी समुदाय को बदनाम किया है। वह उसी लहजे में बोलते जा रहे हैं और मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अगर वह ऐसा करते रहे तो उनका सड़क पर चलना मुश्किल हो जाएगा।’

LIVE: सत्य की राह पर, देश के लिए, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं | Special Press Briefing | AICC HQ https://t.co/fvu5m9ZYP4

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 25, 2023

‘मेरा नाम सावरकर नहीं, मेरा नाम गांधी है, गांधी किसी से माफी नहीं मांगता’

उल्लेखनीय है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा,  ‘मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।’ राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, ‘अडानी पर मेरे भाषण से प्रधानमंत्री डरे हुए हैं और मैंने यह उनकी आंखों में देखा है, इसलिए पहले मुद्दे से ध्यान भटकाया गया। उसके बाद मुझे अयोग्य घोषित कर दिया गया।’

ओबीसी के अपमान के मुद्दे पर राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं भारत जोड़ो यात्रा तक में कहता रहा हूं कि सभी समुदाय को एक साथ चलना चाहिए। भाजपा ध्यान को भटकाने की कोशिश करती है। कभी ओबीसी की बात, कभी विदेश की बात। भाजपा का यही काम है। लेकिन मैं तीन अरब डॉलर की बात उठाना बंद नहीं करुंगा। अगर यह लोग सोचते हैं कि मुझे अयोग्य करवाकर, धमकाकर, जेल में डालकर मुझे बंद कर सकते हैं तो मेरी वो हिस्ट्री नहीं है।’

You Might Also Like

बंगाल हिंसा पर चिंतित राज्यपाल धनखड़ बोले – अपने सीने पर खाऊंगा गोली, मुख्यमंत्री छोड़ें टकराव का रास्ता
कोरोना संकट :  सऊदी अरब ने 11 देशों के नागरिकों से यात्रा प्रतिबंध हटाया, लेकिन भारतीयों पर रोक जारी
यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा: बारातियों की कार पेड़ से टकराई, चार की मौत, एक अन्य घायल
एनएसई फोन टैपिंग केस : मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे अब सीबीआई की गिरफ्त में
महाराणा सांगा पर सपा सांसद सुमन के बिगड़े बोल, हमलावार हुई भाजपा, कहा- सार्वजनिक रूप से मांगे माफी
TAGGED:CM ShindeComment on SavarkarEknath ShindeMaharashtra CMRahul Gandhisacrifice of Savarkar
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीयहिन्दी

Instagram CSEAM: इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 50 से अधिक मामलों पर NHRC सख्त, Meta को नोटिस

August 7, 2026

झारखंड : छात्रों की सरकार के साथ पहले दौर की बातचीत खत्म, आंदोलन जारी रखने पर अडिग

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

India-Cyprus Agreement : भारतीय कामगारों के लिए बड़ी पहल, भारत-साइप्रस माइग्रेशन समझौते को जल्द अंतिम रूप देने पर जोर

Weather Update : देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में जलभराव से बिगड़े हालात

ऊना दलित अत्याचार केस : आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट में सख्त पैरवी की मांग

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

पंजाब में फिर अकाली दल-भाजपा गठबंधन की अटकलें : सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, AAP ने कसा तंज

तमिलनाडु के सीएम विजय को राहत : पत्नी संगीता ने वापस ली तलाक की अर्जी

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?