1. Home
  2. हिंदी
  3. राष्ट्रीय
  4. मुख्यमंत्री योगी बोले- रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच विश्व शांति के लिए मोदी की ओर देख रही दुनिया
मुख्यमंत्री योगी बोले- रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच विश्व शांति के लिए मोदी की ओर देख रही दुनिया

मुख्यमंत्री योगी बोले- रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच विश्व शांति के लिए मोदी की ओर देख रही दुनिया

0
Social Share

लखनऊ, 18 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि दुनिया आज विश्व शांति के लिए भारत और उसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रही है। दुनिया ने जहां महामारी कोरोना के दौरान भारत के प्रबंध और कौशल का लोहा माना है वहीं आज रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच जब दुनिया शांति की बात करती है तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर देख रही है।

मुख्यमंत्री सोमवार को एक समाचार एजेंसी के 75वें वर्ष में प्रवेश के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी के दौरान लोकतंत्र के हर उस स्तंभ का गला घोंटने की कोशिश हुई जो लोकतंत्र को सशक्त बना रहा है। उससे समाचार संस्थान भी अछूते नहीं रहे। अब समाचार एजेंसियों को वर्तमान परिस्थितियां नई चुनौतियों से जूझने के लिए प्ररित करती है। जब देश जूझ रहा है तो समाचार एजेंसियां, संस्थान खुद को उन चुनौतियों से अलग नहीं कर सकते हैं। आज सोशल मीडिया नए अवतार के रूप में सामने आई है। हम डिजिटल मीडिया को भी नकार नहीं सकते हैं।

उन्होंने कहा कि चाहे प्रिंट, विजुअल मीडिया हो या सोशल मीडिया सभी भारतीयता का काल बनें। जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से तस्त्र थी, भले ही अन्य देशों ने बौद्धिक विकास की नई ऊचाइयों को छुआ, लेकिन उनका कोई पुरसाहाल नहीं था। कोरोना के सामने पूरे देश पस्त होते दिखे, सबसे बड़े लोकतंत्र भारत ने प्रबंधन की अलग पहचान दुनिया के सामने प्रस्तुत की। एक तरफ सदी की महामारी है और दूसरी ओर यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध…।

जब शांति की बात आती है तो दुनिया भारत की ओर देखती है। तमाम देश आज नरेंद्र मोदी की ओर संवाद के लिए देख रहे हैं। भारत आज उस स्थिति में है कि दुनिया भारत के कौशल व प्रबंधन का लोहा मान रही है। देश सोचते हैं कि भारत के संवाद का असर पड़ेगा।

सही समाचार देना लोकतंत्र की सेवा करना

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समाचार संस्थान भारतीयता के साथ जोड़ते हुए सोशल, डिजिटल, विजुअल या प्रिंट मीडिया में समाचार उपलब्ध करवाने के दौरान नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सफल होंगे। सही समाचार पहुंचाना भी लोकतंत्र की बहुत बड़ी सेवा करना है। व्यक्ति सत्यता को जानकर आगे की योजना बनाता है। सही समाचार देना लोकतंत्र की सेवा है।

LEAVE YOUR COMMENT

Your email address will not be published.

Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code