यूपी के 45 जिलों में स्लॉटर हाउस को लेकर विवादित आदेश पर मुख्य पर्यावरण अधिकारी सस्पेंड

लखनऊ, 12 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के 45 जिलों में स्लॉटर हाउस को लेकर विवादित आदेश जारी करने के मामले में प्रदेश सरकार ने उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्वायरण अधिकारी घनश्याम को निलंबित कर दिया है। अपर मुख्य सचिव व अध्यक्ष मनोज सिंह ने उनके खिलाफ विभागीय काररवाई करने के भी आदेश दिए हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु विभाग के विशेष सचिव डॉ. चंद्रभूषण को जांच अधिकारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्य पर्यावरण अधिकारी घनश्याम ने अयोध्या समेत प्रदेश के 45 जिलों में कुछ चुनिंदा स्लॉटर हाउस को मांस बिक्री की नियम विरुद्ध अनुमति दे दी थी। इसके साथ ही उन्होंने चार स्लॉटर हाउस पर रोक लगा दी थी। प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव अनीता सिंह ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बोर्ड को आदेश को निरस्त करने और विभागीय जांच करने के आदेश दिए थे।

दरअसल, घनश्याम ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर ये आदेश जारी किए। उन्होंने इसके लिए प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के किसी भी अधिकारी से कोई अनुमति नहीं ली। न ही किसी उच्चाधिकारी का पत्रावली पर अनुमोदन लिया गया। उनके इस आदेश से हड़कंप मच गया और मामला संज्ञान में आने पर बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिंह ने जांच बैठा दी। घनश्याम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। निलंबन के दौरान वह पर्यावरण मुख्यालय से संबद्ध रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular