hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सीबीएसई : 12वीं कक्षा के परिणाम 31 जुलाई तक आएंगे, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया मूल्यांकन का फॉर्मूला
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > शिक्षा > सीबीएसई : 12वीं कक्षा के परिणाम 31 जुलाई तक आएंगे, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया मूल्यांकन का फॉर्मूला
शिक्षाहिन्दी

सीबीएसई : 12वीं कक्षा के परिणाम 31 जुलाई तक आएंगे, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया मूल्यांकन का फॉर्मूला

Vinayak Barot
Last updated: June 17, 2021 6:00 pm
Vinayak Barot
Published: June 17, 2021
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 जून। केंद्र सरकार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए ग्रेड/अंक देने के लिए गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष अपना मूल्यांकन फॉर्मूला प्रस्तुत कर दिया। इस फॉर्मूले के तहत 12वीं कक्षा के परिणाम कक्षा 10 (30% वेटेज), कक्षा 11 (30% वेटेज) और कक्षा 12 (40% वेटेज) में प्रदर्शन के आधार पर तय किए जाएंगे। इसके साथ ही 31 जुलाई तक परिणाम घोषित करने की बात भी कही गई है।

  • असंतुष्ट छात्रों को परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी

न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी की खंडपीठ को अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने बताया कि मूल्यांकन के फॉर्मूले से असंतुष्ट सीबीएसई छात्रों को 12वीं कक्षा की परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा, जो महामारी के हालात में सुधार होने पर कराई जाएगी।

  • छात्रों की शिकायत के निदान के लिए गठित होगी समिति

सर्वोच्च न्यायालय ने वेणुगोपाल से सीबीएसई की योजना में विवाद समाधान की व्यवस्था की रूपरेखा प्रस्तुत करने को कहा ताकि छात्रों की शिकायतों पर सुनवाई की जा सके। वेणुगोपाल ने पीठ को आश्वस्त किया कि छात्रों की किसी भी चिंता के निदान के लिए एक समिति गठित की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने नतीजों की घोषणा और 12वीं कक्षा की प्रस्तावित परीक्षा कराने के लिए समयसीमा भी स्पष्ट करने को कहा। न्यायालय ने कहा कि उसने कुछ याचिकाकर्ताओं की दलीलों को भी खारिज कर दिया है कि बोर्ड परीक्षाएं रद कराने का फैसला वापस लिया जाना चाहिए। अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि परिणाम की घोषणा 31 जुलाई 2021 तक की जाएगी।

वेणुगोपाल 12वीं कक्षा के लिए अंतिम अंक प्रदान करने के  संबंध में बताया कि इसके लिए विभिन्न स्कूलों द्वारा अपनाए गए मार्किंग मैकेनिज्म (अंक देने की प्रणाली) में अंतर को देखने के लिए एक मॉडरेशन कमेटी बनाई जा सकती है। उन्होंने अदालत को बताया कि प्रत्येक स्कूल को तीन परीक्षाओं में प्राप्त छात्रों के अंकों पर विचार करने के लिए एक परिणाम समिति बनानी होगी, जिसकी सीबीएसई की मॉडरेशन कमेटी जांच करेगी।

गौरतलब है कि सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट का मूल्यांकन फॉर्मूला तय करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। 12 सदस्यीय विशेषज्ञों की समिति की रिपोर्ट के आधार पर मूल्यांकन फॉर्मूला बनाया गया है।

You Might Also Like

MCD की स्थायी समिति : भाजपा के सुंदर सिंह निर्विरोध जीते, AAP ने वोटिंग प्रक्रिया को बताया अवैध
शेयर बाजार : दो दिनों की तेजी थमी, सेंसेक्स 836 अंक गिरकर फिर 80000 के नीचे
यूपी चुनाव 2022 : कानपुर में रैली कर 17 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे प्रधानमंत्री मोदी
महाराष्ट्र: विधायक रवि राणा का दावा – चुनाव परिणाम आने के 15 दिन के अंदर मोदी सरकार में शामिल हो जाएंगे उद्धव ठाकरे
प्रथम टेस्ट : कुलदीप और सिराज ने बांग्लादेश को फॉलोऑन के भंवर में फंसाया, 404 रनों पर थमी भारतीय पारी  
TAGGED:cbseExamPMOSCSTD-12
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

सीएम योगी ने गोरखपुर में सुनी फरियाद, अधिकारियों से बोले- हर समस्या का तुरन्त हो समाधान

Vinayak Barot
Vinayak Barot
November 28, 2022
महाराष्ट्र : उद्धव कैबिनेट का फैसला खारिज करने के बाद शिंदे सरकार ने उसपर लगाई अपनी मुहर
Sri Lanka Re-constitute Its National Sports Council: Cricketer Mahela Jayawardana to be Chairman
સાત મહિના બાદ ટ્રેક પર દોડી મુંબઈ મેટ્રો, સ્ટેશને પહોંચતા પહેલા જાણી લો નિયમો અને શરતો..
Government Proposes to Cut Pension of Army Officers Retiring Prematurely
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?