1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

UP: नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद बोले- BJP अधिकारियों के बल पर चुनाव जीतना चाहती है

बलरामपुर, 27 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘धर्म का धंधा’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘धर्म की आड़ में लोगों के अधिकार छीनकर उन्हें प्रताड़ित करने’’ की तैयारी जारी है। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता पांडेय ने दावा किया कि 51 […]

यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार को चार लोगों की मौत

आगरा, 27 जनवरी। उत्तर प्रदेश में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में दंपति और दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान ओमप्रकाश (42), उनकी पत्नी पूर्णिमा सिंह (34), बेटी अहाना (12) और बेटे […]

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संगम में लगाई 11 बार डुबकी, हर डुबकी में छिपा है राज

प्रयागराज, 26 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को संगम में डुबकी लगाई। महाकुम्भ में स्नान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें संगम में 11 डुबकी लगाने का मौका मिला। भगवान से कामना की कि लोगों के बीच सौहार्द […]

यूपी : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया भाई-भाभी और 3 बच्चों का हत्यारा 50 हजार का इनामी तांत्रिक नईम

मेरठ, 25 जनवरी। यूपी की मेरठ पुलिस ने शनिवार सुबह लिसाड़ी गेट कांड के आरोपी और 50 हजार के इनामी तांत्रिक नईम को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। नईम 9 जनवरी को लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन में हुई राजमिस्त्री मोईन और उसकी 3 बेटियों और पत्नी की हत्या का मुख्य आरोपी था। आज […]

महाकुम्भ 2025 : अचानक महामंडलेश्वर कैसे बन गईं ममता कुलकर्णी?

महाकुम्भ नगर, 24 जनवरी। गुजरे जमाने की मशहूर बॉलीवुड अदाकारा ममता कुलकर्णी का अचानक से गृहस्थ जीवन त्याग संन्यासी बनने का निर्णय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है। अधिसंख्य लोगों का सवाल है कि ममता कुलकर्णी अचानक से महामंडलेश्वर कैसे बन गईं क्योंकि महामंडलेश्वर बनने के लिए एक लम्बी अवधि में तपस्या […]

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने लिया संन्यास, किन्नर अखाड़े में दीक्षा लेकर बनीं महामंडलेश्वर

महाकुम्भ नगर, 24 जनवरी। 1990 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी ने संन्यास ग्रहण कर लिया है। गृहस्थ जीवन से संन्यास लेकर अब वह संतों का जीवन व्यतीत करेंगी। इस क्रम में महाकुम्भ मेले के दौरान ममता ने शुक्रवार को संगम तट पर किन्नर अखाड़े में संन्यास दीक्षा ली और महामंडलेश्वर बन गईं। […]

मिल्कीपुर में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना –  ‘…देख सपाई बिटिया घबराई’

अयोध्या, 24 जनवरी। लोकसभा चुनाव के बाद रामनगरी अयोध्या में अब मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के जरिए दंगल की बारी है। अयोध्या लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद के हाथों हार का बदला लेने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज मिल्कीपुर में पहली जनसभा […]

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने दी यूपी स्थापना दिवस की बधाई, कहा- विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली, 24 जनवरी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रदानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी। बधाई संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राज्य देश के आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर […]

UP foundation day: मुख्यमंत्री योगी और डिप्टी सीएम ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, कहा- राज्य को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने का लें संकल्प

लखनऊ, 24 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रदेश वासियों को राज्य के 76वें स्थापना दिवस की बधाई दी और मिलकर उत्तर प्रदेश को ‘विकसित-आत्मनिर्भर प्रदेश’ बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ बधाई संदेश में कहा, “रघुकुलनंदन’ प्रभु श्री राम एवं योगेश्वर श्रीकृष्ण की पावन जन्मस्थली, बाबा […]

महाकुम्भ 2025 : हर दिन बन रहा आस्था की डुबकी का रिकॉर्ड, पुण्य स्नान करने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार

महाकुम्भ नगर, 23 जनवरी। संगम नगरी प्रयागराज में जारी महाकुम्भ 2025 के दौरान आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है और संगम में पुण्य स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है कि गत 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर प्रथम स्नान पर्व के साथ प्रारंभ महाकुम्भ […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code