hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संगम में लगाई 11 बार डुबकी, हर डुबकी में छिपा है राज
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > राजनीति > सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संगम में लगाई 11 बार डुबकी, हर डुबकी में छिपा है राज
राजनीतिउत्तरप्रदेशधर्म-संस्कृतिराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने संगम में लगाई 11 बार डुबकी, हर डुबकी में छिपा है राज

Revoi Editor
Last updated: January 27, 2025 1:43 am
Revoi Editor
Published: January 27, 2025
Share
SHARE

प्रयागराज, 26 जनवरी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को संगम में डुबकी लगाई। महाकुम्भ में स्नान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें संगम में 11 डुबकी लगाने का मौका मिला। भगवान से कामना की कि लोगों के बीच सौहार्द और सद्भाव बना रहे और वे सहनशीलता के साथ आगे बढ़ें।

एक्स पर पोस्ट कर बताया 11 डुबकियों का राज

हालांकि, अखिलेश ने 11 बार डुबकी लगाने के राज के बारे में तब खुलकर नहीं बताया। बाद में एक्स पर पोस्ट करके उन्होंने 11 डुबकी लेने के रहस्य का खुलासा किया। उन्होंने हर डुबकी का अलग-अलग मतलब बताया है।

महाकुंभ के पावन अवसर पर ‘संगम’ में:
एक डुबकी माँ त्रिवेणी को प्रणाम की…
एक डुबकी आत्म-ध्यान की…
एक डुबकी सर्व कल्याण की…
एक डुबकी सबके उत्थान की…
एक डुबकी सबके मान की…
एक डुबकी सबके सम्मान की…
एक डुबकी सर्व समाधान की…
एक डुबकी दर्द से निदान की…
एक डुबकी प्रेम के आह्वान… pic.twitter.com/LN1hLQ1Q0p

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 26, 2025

सपा सरकार ने कम संसाधन में किया था महाकुम्भ का आयोजन

अखिलेश यादव ने संगम में स्नान के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, ‘महाकुम्भ बड़ा आयोजन है। जब सपा की सरकार थी, उस समय हमें महाकुम्भ कराने का मौका मिला था। उस समय हमने कम संसाधन में महाकुम्भ आयोजित किया था।’ उन्होंने कहा, ‘गंगा, यमुना और सरस्वती हमें मिलकर रहने की प्रेरणा देती हैं। लोग यहां बिना प्रचार के अपनी व्यक्तिगत आस्था से आते हैं।’

भाजपा का तंज – लोग यहां दान-पुण्य के लिए आते हैं, किसी ‘वॉटर स्पोर्ट्स’ के लिए नहीं

फिलहाल महाकुम्भ में अखिलेश के संगम स्नान पर भाजपा नेताओं ने तंज कसा है। भाजपा नेताओं ने कहा कि कुम्भ में आएं तो सहनशीलता के साथ स्नान करें। लोग यहां दान-पुण्य के लिए आते हैं, किसी ‘वॉटर स्पोर्ट्स’ के लिए नहीं।

केशव मौर्य बोले – उम्मीद है कि अब आस्था को चोट पहुंचाने वाले बयानों से बचेंगे

वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव जी, देर आए दुरुस्त आए। हरिद्वार में गंगा स्नान और महाकुंभ स्नान के बाद उम्मीद है कि अब आस्था को चोट पहुंचाने वाले बयानों से बचेंगे। महाकुम्भ की विशेषता ‘अनेकता में एकता’ है। जो सपाई और कांग्रेसी अब भी महाकुम्भ को लेकर मानसिक और दृष्टि दोष से ग्रसित हैं, वे इलाज कराएं या न कराएं, पर महाकुम्भ स्नान जरूर करें।

You Might Also Like

प्रशांत किशोर को चुनाव आयोग की नोटिस, 2 वोटर आईडी पर जन सुराज पार्टी के प्रमुख से 3 दिनों में मांगा जवाब
Weather Update: दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड समेत देश के कई राज्यों में हुई ओलावृष्टि बारिश से बढ़ी किसानों की परेशानी
अरुणाचल प्रदेश-सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना तिथि में बदलाव, अब 2 जून को होगी वोटों की गिनती
सुप्रीम कोर्ट का आदेश : अब वाराणसी जिला अदालत में होगी ज्ञानवापी मस्जिद केस की सुनवाई
दिल्ली में बारिश से प्रदूषण छूमंतर, जानें मौसम में अचानक कैसे आया बदलाव? IMD ने बताई वजह
TAGGED:akhilesh yadavAkhilesh Yadav took a dip in Sangamsecret hidden in every dipSP Chieftook a dip in Sangam 11 times
Share This Article
Facebook Email Print

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
राष्ट्रीयहिन्दी

वाराणसी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया बाबा विश्वनाथ का अभिषेक, भव्य गंगा आरती देख हुईं भावविभोर

Vinayak Barot
Vinayak Barot
February 13, 2023
कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए, मनोहर लाल खट्टर ने दिलाई पार्टी की सदस्यता
पीएम मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, बोले – केंद्र पीड़ितों की हरसंभव मदद को तत्पर
અમદાવાદમાં હવે રાત્રે 12 વાગ્યા સુધી દુકાનો ખુલ્લી રાખી શકાશે
Gyanvapi Case: व्यास जी के तहखाने में 30 साल बाद आधी रात को हुई पूजा, बैरिकेड भी हटाए गए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?