1. Home
  2. राज्य
  3. उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश

चार बच्चों की मौत के बाद लोकबंधु अस्पताल पहुंचे मुख्‍यमंत्री योगी, हालातों का लिया जायजा

लखनऊ, 28 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां लोक बंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल पहुंचकर निर्वाण राजकीय बाल गृह के बीमार बच्चों से उनका कुशलक्षेम जाना और अधिकारियों को उनके उपचार के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अधिकारियों के अनुसार एक राजकीय बाल गृह में हाल में संभवत: दूषित पानी पीने […]

मायावती ने अखिलेश पर बोला हमला, कहा- आगरा की घटना की आड़ में सपा अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करे

लखनऊ, 28 मार्च। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा आगरा की घटना की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकना बंद करे। बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर सपा संस्थापक […]

यूपी के शाहजहांपुर में एक पिता ने चार मासूम बच्चों की हत्या कर की खुदकुशी, इलाके में हड़कंप

शाहजहांपुर, 27 मार्च। शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने को बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव के […]

राणा-सांगा विवाद में बैकफुट पर सपा, विरोध बढ़ने के बाद अखिलेश यादव ने कहा- वीरता पर नहीं खड़े कर रहे सवाल

लखनऊ, 27 मार्च। राणा सांगा पर सपा सांसद द्वारा दिए गए बयान के बाद विवादों में घिरी समाजवादी पार्टी का बचाव पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने खुद किया। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हमारे सांसद ने सिर्फ एक पक्षीय लिखे गये इतिहास और एक पक्षीय की गई व्याख्या का उदाहरण देने की कोशिश […]

सीएम योगी के विमान की आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग, ब्रेकिंग सिस्टम में थी गड़बड़ी

लखनऊ, 26 मार्च। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की बुधवार की शाम आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जब वह आगरा में एक रैली को संबोधित करने के बाद राजधानी लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ के लिए टेकऑफ करने के बाद पायलट ने विमान के ब्रेकिंग सिस्टम में खराबी पाई। […]

न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों की हड़ताल शुरू

प्रयागराज, 25 मार्च। इलाहाबाद उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने दिल्ली उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के इलाहाबाद उच्च न्यायालय में तबादले के विरोध में मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। उच्च न्यायालय के गेट नंबर-3 पर एकत्र हड़ताली अधिवक्ताओं का नेतृत्व कर रहे उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने पत्रकारों […]

सपा सांसद का अखिलेश ने किया बचाव, कहा- सुमन ने तो बस इतिहास का एक पन्ना पलटा है

लखनऊ, 24 मार्च। समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन के सदन में गद्दार वाली टिप्पणी पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका बचाव करते हुए रविवार को कहा कि भाजपा के लोग इतिहास के पन्ने पलट कर औरंगजेब की बहस छेड़ना चाहते हैं, तो सुमन ने भी तो तारीख का एक पन्ना ही […]

सीएम योगी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने का दिए निर्देश

लखनऊ, 24 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्कता बनाए रखने का रविवार को निर्देश दिया। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक आगामी पर्व एवं त्योहारों के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार […]

केशव मौर्य ने कांग्रेस और सपा पर बोला हमला, पीडीए को बताया परिवार डेवलपमेंट एजेंसी

हरदोई, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सम्राट अशोक की जयंती और ग्राम चौपाल कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोलते हुए दोनों को पिछड़ों व दलितों का दुश्मन बताया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस ने मुसलमानों को सरकारी ठेकेदारी में […]

सीएम योगी बोले- अगर बांग्लादेश रेडीमेड परिधान निर्यात में आगे निकल सकता है, तो भारत क्यों नहीं

लखनऊ, 22 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सवाल उठाया कि इतनी बड़ी आबादी के बावजूद भारत रेडीमेड परिधान निर्यात में बांग्लादेश से पीछे क्यों है। वह यहां पीएम मित्र योजना के तहत कपड़ा पार्क की स्थापना के लिए आयोजित निवेशक सम्मेलन में बोल रहे थे। आदित्यनाथ ने कहा, ”अगर 16 […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code