1. Home
  2. राज्य

राज्य

सीएम योगी ने लखनऊ में बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- पहले पैसे लेकर भर्ती.. अब सिफारिश की गुंजाइश नहीं

लखनऊ, 8 सितंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी (सपा) की पिछली सरकार के शासनकाल के दौरान हुई सरकारी भर्तियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि गड़बड़ियों की वजह से उनकी सरकार ने बहुत सारी भर्तियों की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी थी। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ […]

अमित शाह के कहने पर शिवपाल यादव ने लड़ा था लोकसभा चुनाव? मिला था मंत्री पद का ऑफर!

लखनऊ, 8 सितंबर। समाजवादी पार्टी के महासचिव व वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए है कहा कि सपा से अलग होने के बाद वो बीजेपी के संपर्क में थे। साल 2022 में बीजेपी ने उनसे संपर्क किया था और उन्हें उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री पद का ऑफ़र दिया […]

महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 9 लोगों की डूबने से मौत, कई अन्य लापता

मुंबई, 7 सितम्बर। मायानगरी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के समापन के साथ रविवार को लाखों भक्तों ने भगवान गणेश को विदाई दी। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में प्रतिमा विसर्जन के दौरान कम से कम नौ लोगों की डूबने से मौत हो गई जबकि 12 लोग लापता बताए जा रहे […]

वाराणसी : रविदास घाट से अस्सी घाट के बीच बनेगा विश्वस्तरीय क्रूज टर्मिनल, रामनगर बंदरगाह पर रुकेंगे बड़े क्रूज

वाराणसी, 7 सितम्बर। गंगा किनारे बसे धार्मिक नगरी वाराणसी में अत्यधिक पर्यटकों के मद्देनजर सबसे ज्यादा क्रूज का संचालन होता है, जो काशी को क्रूज सिटी के रूप में भी अपनी अलग पहचान दिला रहा है। चूंकि बनारस में वाटर टूरिज्म तेजी से बढ़ा है, लिहाजा एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की तर्ज पर क्रूज के […]

बसपा प्रमुख मायावती ने ‘ट्रंप टैरिफ’ पर जताई चिंता, कहा – इससे निबटने के लिए ठोस सुधारवादी रवैया अपनाना जरूरी

लखनऊ, 7 सितम्बर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने रविवार को लखनऊ में पार्टी की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया। इसी क्रम में बहनजी ने ट्रंप टैरिफ को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अमेरिका की […]

जब भाजपाई भ्रष्टाचार और आपसी कलह से फुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की लेंगे सुध… अखिलेश का भूपेंद्र चौधरी पर पलटवार

लखनऊ, 7 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपाई ज़मीन-कब्ज़ा, भ्रष्टाचार और आपसी कलह से फ़ुर्सत पा लेंगे, तभी संगठन की सुध ले सकेंगे। अखिलेश का यह बयान एक दिन पूर्व मेरठ में […]

मायावती का बड़ा फैसला : समधी अशोक सिद्धार्थ को किया माफ, पार्टी में लिया वापस

लखनऊ,7 सितंबर। मायावती ने आकाश आनंद के बाद अब आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी बीएसपी में वापस ले लिया है। इससे पहले अशोक सिद्धार्थ ने आज ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करके मायावती ने माफी मांगी थी। अशोक सिद्धार्थ ने मायावती से खुद को पार्टी में वापस लेने का आग्रह भी […]

लाल किले से एक करोड़ की चोरी, जैन धार्मिक पंडाल से गायब हुआ सोने का कलश, जड़े हुए थे हीरे

नई दिल्ली, 6 सितंबर। राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक लाल किले से करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का सोने और कीमती रत्नों से सजा कलश चोरी हो गया है। यह कलश एक जैन धार्मिक अनुष्ठान के दौरान गायब हुआ जिससे आयोजन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। […]

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, 400 किलो RDX के साथ 14 आतंकियों के घुसने का किया था दावा

मुंबई, 6 सितंबर। मुंबई पुलिस ने धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में नोएडा से 50 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार संदेश में दावा किया गया था कि 14 आतंकवादी विस्फोट करने के लिए 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर शहर में घुस गए हैं। […]

CM योगी ने किया परिवहन सेवा केंद्रों का शुभारंभ, कहा- ‘बाइकर्स के हित में है नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान’

लखनऊ, 6 सितम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने शनिवार को परिवहन विभाग के सेवा केंद्रों का शुभारंभ किया। इस दौरान आईआईटी खड़गपुर और परिवहन विभाग के बीच समझौता भी हुआ। योगी ने नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को लेकर कहा कि ये जनता के हित में है और लोगों को इसके प्रति जागरुक होना […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code