hindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Reading: इंडिया ओपन 2026 : लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में संघर्ष के बाद हारे, भारतीय चुनौती समाप्त
Share
  • ગુજરાતી
  • English
Font ResizerAa
hindi.revoi.inhindi.revoi.in
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
Search
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कारोबार
  • राज्य
    • दिल्ली
    • उत्तरप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मध्यप्रदेश
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • खेल
Follow US
hindi.revoi.in > Blog > हिन्दी > खेल > इंडिया ओपन 2026 : लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में संघर्ष के बाद हारे, भारतीय चुनौती समाप्त
खेलहिन्दी

इंडिया ओपन 2026 : लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में संघर्ष के बाद हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

Revoi Editor
Last updated: January 17, 2026 1:01 am
Revoi Editor
Published: January 17, 2026
Share
SHARE

नई दिल्ली, 17 जनवरी। भारत के शीर्षस्थ पुरुष शटलर लक्ष्‍य सेन ने शुक्रवार को यहां पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्णायक क्षणों में पिछड़ते हुए वह तीन गेमों के संघर्ष में हार गए। इसके साथ ही इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में जारी योनेक्स–सनराइज इंडिया ओपन बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड सुपर 750 टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

लिन चुन-यी के खिलाफ सेन ने 68 मिनट तक संघर्ष किया

विश्व रैंकिंग में 14वें नंबर पर काबिज 24 वर्षीय लक्ष्‍य ने कोर्ट नंबर पर खेले गए दिन के नौवें मुकाबले का पहला गेम जीतकर शानदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद तेज हवा वाले कोर्ट साइड पर तालमेल बैठाने में उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ी और 68 मिनट के संघर्ष के पश्चात 17-21, 21-13, 21-18 से हार गए।

तेज हवा के अनुरूप मैं खुद को नहीं ढाल सका – लक्ष्य

मैच के बाद लक्ष्‍य सेन ने कहा, ‘यह बेहद करीबी मुकाबला था। तीसरा गेम दबाव भरा था। आज परिस्थितियों के हिसाब से लिन बेहतर खेले। आज हवा का असर ज्यादा था, जिसके लिए मैं तैयार नहीं था। कल इतनी हवा नहीं थी और लिन ने परिस्थितियों के अनुसार बेहतर ढंग से खुद को ढाल लिया। नेट के पास मैं शटल उठाने में थोड़ा डगमगा गया और फ्रंट कोर्ट में मुझसे कई गलतियां हुईं।’

लिन से पिछली चारों मुलाकातें लक्ष्य के पक्ष में रही थीं

क्वार्टर फाइनल से पहले आमने-सामने के रिकॉर्ड में लक्ष्‍य सेन लिन के खिलाफ 0-4 से पीछे थे और यह साफ था कि तेज रफ्तार लेफ्ट हैंडर के खिलाफ उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा।  पहले गेम में लक्ष्‍य की रणनीति लिन को नेट के पास खेलने पर मजबूर करने की थी क्योंकि ताइपे का शटलर तेज साइड से खेल रहा था। यह रणनीति कारगर साबित हुई और मध्यांतर के बाद लक्ष्‍य ने तेजी से अंक बटोरते हुए पहला गेम अपने नाम कर लिया।

Home favourite Lakshya Sen goes all out against Lin Chun-Yi.#BWFWorldTour #IndiaOpen2026 pic.twitter.com/4pNX9k4xll

— BWF (@bwfmedia) January 16, 2026

हालांकि, कोर्ट बदलने के बाद लक्ष्‍य की लिफ्ट्स लंबी जाने लगीं, जिसका लिन ने भरपूर फायदा उठाया। छोटी लिफ्ट्स पर आक्रामक खेल दिखाते हुए लिन ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबले को निर्णायक गेम तक पहुंचा दिया।

अंतिम गेम में 18-18 की बराबरी के बाद लिन से मैच नहीं छीन सके सेन

तीसरे और अंतिम गेम में लक्ष्‍य ने शुरुआती चार अंक जीतकर मजबूत शुरुआत की, लेकिन इसके बाद लिन ने खेल की रफ्तार धीमी कर दी और नेट पर दबदबा बनाते हुए स्कोर को बराबरी पर बनाए रखा। कोर्ट बदलने के बाद लिन ने लगातार छह अंक जीतकर 18-15 की बढ़त बना ली। इसके बाद लक्ष्‍य ने जुझारूपन दिखाते हुए स्कोर 18-18 से बराबर कर लिया, लेकिन लिन ने आक्रामक रणनीति अपनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विश्व नंबर 12 लिन चुन-यी अब सेमीफाइनल में 2025 विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता कनाडा के विक्टर लाई से भिड़ेंगे, जिन्होंने चीनी ताइपे के ची यू जेन को 21-18, 17-21, 21-15 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में सिंगापुर के पूर्व विश्व चैंपियन लोह कीन यू का सामना इंडोनेशिया के तीसरे वरीय खिलाड़ी जोनाथन क्रिस्टी से होगा। क्वार्टरफाइनल में लोह कीन यू ने एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए थाईलैंड के दूसरे वरीय खिलाड़ी कुनलावुत वितिदसार्न को 14-21, 21-15, 21-17 से हराया जबकि क्रिस्टी ने फ्रांस के पांचवें वरीय खिलाड़ी क्रिस्टो पोपोव को 21-19, 21-19 से मात दी।

महिला एकल में पूर्व चैम्पियन थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन ने अमेरिका की बेइवेन झांग को 21-16, 21-12 से हराया जबकि शीर्ष वरीय खिलाड़ी कोरिया की आन से यंग ने इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वर्धानी को 21-16, 21-8 से आसानी से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में चीन की दूसरी वरीय वांग झी यी और चेन यू फी आमने-सामने होंगी, जिससे एक ऑल-चाइनीज सेमीफाइनल तय हो गया है।

You Might Also Like

बलूचिस्तान में दो दिन की झड़पों में पाकिस्तानी सेना ने 140 से ज्यादा लोगों को मार डाला
केंद्रीय सतर्कता आयोग विधेयक भारी विरोध के बीच लोकसभा में पेश
भारत खाड़ी क्षेत्र में संवाद एवं कूटनीति से शांति बहाली चाहता है : राज्यसभा में बोले प्रधानमंत्री मोदी
मनी लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन के खिलाफ कई चौंकाने वाले खुलासे, EOW तीसरी बार जारी किया समन
नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी हारीं, कहा – हेरफेर हुई है, कोर्ट जाऊंगी
TAGGED:BadmintonIndia Open 2026India's challenge endsLakshya Sen loses
Share This Article
Facebook Email Print
Popular News
दिल्लीदेश-विदेशमहत्वपूर्ण कहानियांराज्यराष्ट्रीयहिन्दी

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानें अगले 5 दिनों का हाल

August 7, 2026

जेपीएससी-JSSC भर्ती विवाद: राहुल गांधी ने छात्रों से फोन पर की बातचीत, कहा- व्हाट्सएप पर भेजें मांगों का ज्ञापन

National Handloom Day 2026: पीएम मोदी बोले- हथकरघा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण का मजबूत आधार

कोरिया मास्टर्स : अश्मिता की टॉप सीड पर स्तब्धकारी जीत, रक्षिता ने तन्वी को बाहर किया, सेमीफाइनल में आमने-सामने

मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘PDA’ में पिछड़े से अब ‘पंडित’ तक पहुंची राजनीति

बांग्लादेश ने बिजली व गैस संकट के बीच भारत से अधिक डीजल सप्लाई की अपील की

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोले- एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, खाड़ी क्षेत्र में 24 घंटे हेल्पलाइन सक्रिय : विदेश मंत्रालय

मोहन भागवत के जेन-जी बयान का भाजपा सांसदों ने किया समर्थन, बोले- युवा विपक्ष के बहकावे में नहीं आएगा

Share Market Today: गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 267 अंक टूटा, निफ्टी 24,600 के नीचे

Ad imageAd image

लोकप्रिय श्रेणियां

  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • चुनाव
  • कारोबार
  • देश-विदेश
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन
  • व्यापार

About US

REVOI is a independent media start-up. We are a new-age media company with a rich and storied legacy. REVOI believes : “INFACT EVERY PERSON ON THIS EARTH IS ARGUABLY A STAKEHOLDER IN EVERY ORGANISATION ON THIS PLANET”
Quick Link
  • ગુજરાતી
  • English
Top Categories

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

    © 2026 Trim Media Private Limited. All Rights Reserved.
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?