1. Home
  2. लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव 2024

लोकसभा चुनाव : पांचवें चरण का प्रचार अभियान थमा, 20 मई को 49 सीटों पर होगा मतदान

नई दिल्ली, 18 मई। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए शनिवार को प्रचार थम गया। इस चरण में छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर 20 मई को मतदान होना है। इनमें हाई-प्रोफाइल रायबरेली, अमेठी और सारण (बिहार) सीटें भी शामिल हैं, जहां से क्रमशः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, […]

पीएम मोदी का केजरीवाल पर तंज – भ्रष्टाचार मिटाने के नाम पर आए थे, अब जेल के चक्कर लगा रहे

नई दिल्ली, 18 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की एक एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस व समूचे इंडी गठबंधन पर प्रहार जारी रखा और राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई कथित मारपीट व कथित शराब घोटाले को लेकर जारी सियासी […]

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर प्रहार – लोकसभा चुनाव में उनका ‘बाय-बाय’ होने जा रहा

नई दिल्ली, 18 मई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को विभिन्न मुद्दों को लेकर नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री को यह पता चल गया है कि लोकसभा चुनाव में उनका ‘बाय-बाय’ होने जा रहा है। राहुल ने शनिवार की शाम यहां रामलीला मैदान पर आयोजित एक चुनावी […]

मायावाती का मोदी सरकार पर हमला – कांग्रेस के रास्ते पर चल रही भाजपा, जल्द होगी सत्ता से बाहर

बस्ती, 18 मई। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि भाजपा भी कांग्रेस के रास्ते पर चल पड़ी है और जल्द ही सत्ता से बाहर होगी। शनिवार को यहां जीआईस मैदान में बसपा के तीन प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित […]

ममता बनर्जी ने फिर किया दावा – I.N.D.I.A. ब्लॉक जीतेगा चुनाव, भाजपा 200 का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी

गोघाट, 18 मई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक बार फिर दावा किया है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में I.N.D.I.A. ब्लॉक सत्ता में आएगा और भाजपा 200 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। ममता ने इसके साथ ही कांग्रेस व सीपीआई (एम) पर राज्य सरकार को […]

अम्बाला में गरजे पीएम – मोदी की ‘धाकड़’ सरकार ने 370 की दीवार गिराई और कश्मीर विकास के रास्ते पर चल पड़ा

अम्बाला, 18 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत शनिवार को हरियाणा के अम्बाला में भी मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर प्रहार जारी रखा और साथ ही यह भी हुंकार भरी कि यह मोदी की ‘धाकड़’ सरकार थी, जिसने अनुच्छेद 370 की दीवार गिरा दी और कश्मीर विकास के रास्ते पर […]

हामिद अंसारी, मनमोहन सिंह, आडवाणी और जोशी ने घर से किया मतदान, बुजुर्गों व दिव्‍यांगों के लिए खास सुविधा

नई दिल्ली, 18 मई। पूर्व उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी सहित कई वयोवृद्ध नेताओं ने घरेलू मतदान सुविधा का उपयोग करते हुए घर से मतदान किया। 24 मई तक चलेगी बुजुर्गों और दिव्यागों के लिए शुरू की […]

हिन्दुस्तान को दिशा देने में रायबरेली की बड़ी भूमिका रही है : राहुल गांधी

नई दिल्ली, 18 मई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि हिन्दुस्तान को दिशा देने में रायबरेली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और आज उसकी भूमिका होनी चाहिए कि वह उत्तर प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाए। कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे राहुल गांधी ने […]

अमित शाह का विपक्ष पर प्रहार – ‘यूपी में पहले देशी कट्टे बनते थे अब यहां तोप के गोले बनते हैं’

ललितपुर, 18 मई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि एक जमाना था, जब उत्तर प्रदेश में देशी कट्टे बनते थे, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने बुंदेलखंड में डिफेंस कॉरिडोर बनाया और अब यहां तोप के गोले बनते हैं। शाह झांसी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन […]

खरगे ने मोदी पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया, उद्धव ने कहा- चार जून के बाद आएंगे ‘अच्छे दिन’

मुंबई, 18 मई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अपने चुनावी भाषणों के जरिए लोगों को भड़काने और समाज को विभाजित करने का आरोप लगाया। खरगे ने ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) गठबंधन के एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी पर यह आरोप लगाया। इस सम्मेलन में […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code