1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज का बड़ा बयान, कहा-भूपेश ही बने रहेंगे मुख्यमंत्री

रायपुर, 11 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर रस्साकशी के बीच कहा हैं कि..अभी भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं, और वहीं इस पद पर बने रहेंगे..। लगभग तीन वर्ष पूर्व विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस को बहुमत मिलने पर मुख्यमंत्री पद की दावेदारी कर चुके साहू ने कल […]

चुनाव को लेकर सीएम योगी ने लिया फीडबैक, सांसदों-विधायकों को दिया ये निर्देश

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा ने सरकार व संगठन के तालमेल को और मजबूत करने के क्षेत्रवार बैठकें शुरू कर दी है। इसी के तहत पहली बैठक अवध क्षेत्र फिर ब्रज क्षेत्र की बैठक हुई। आज तीसरी बैठक में गोरक्ष क्षेत्र के भाजपा सांसद […]

‘लखीमपुर हिंसा’ के विरोध में किसान संगठनों का बड़ा एलान,अलर्ट पर यूपी

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। लखीमपुर कांड का मुख्य आरोपी आशीष मिश्र गिरफ्तार हो गया है। अब किसान संगठन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त किए जाने की मांग पर अड़ गया है। भाजपा की तर्ज पर संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। जिन चार किसानों की मौत […]

यूपी : अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, लगाए कई गंभीर आरोप

लखनऊ, 11 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ये नाम और रंग बदलने वाले लोग हैं। नाम बदल कर इतिहास बदलना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का सफाया करने के लिए […]

चीन का अड़ियल रुख, सैन्य कमांडरों के बीच 13वें दौर की वार्ता असफल

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर। चीन के अड़ियल रुख के कारण पूर्वी लद्दाख में पिछले करीब डेढ़ वर्षों से चले आ रहे गतिरोध को दूर करने के लिए रविवार को दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच हुई 13वें दौर की वार्ता में लंबित मुद्दों का समाधान नहीं हो सका। सेना ने सोमवार सुबह एक वक्तव्य […]

लखीमपुर हिंसा: केंद्रीय मंत्री ने राहुल पर बोला हमला, दौरे को बताया पॉलिटिकल टूरिज्म

लखनऊ, 10 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने भी शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला और राहुल के लखीमपुर खीरी के दौरे […]

यूपी में कोयले की कमी से गहराया बिजली का संकट, सीएम ने पीएम को लिखा पत्र

लखनऊ, 10 अक्टूबर। त्योहारी सीजन के बीच कोयले की किल्लत के चलते प्रदेश में बिजली संकट और गहराया गया है। मांग के मुकाबले उपलब्धता कम होने से गांवों में भारी बिजली कटौती हो रही है। तहसील मुख्यालयों और बुंदेलखंड को भी तय शिड्यूल से कम आपूर्ति हो रही है। बिजलीघरों में कोयले का भंडार काफी […]

लखीमपुर हिंसा: लंबी पूछताछ के बाद मंत्री पुत्र आशीष मिश्रा भेजे गए जेल

लखीमपुर, 10 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में पिछले रविवार को हुयी हिंसा में आठ लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू को जेल भेज दिया है। शनिवार को क्राइम ब्रांच के दफ्तर में एसआइटी के सामने पेश […]

बोलीविया में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत

नई दिल्ली। बोलीविया में अगुआ डयूल्स के अमेजंन क्षेत्र में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से स्वास्थ्य मंत्रालय के चार अधिकारियों समेत छह लोगों की मौत हो गयी। बोलिवियाई पुलिस के डिप्टी कमांडर कर्नल लुइस क्यूवास ने संवाददाताओं को बताया कि रिबेरल्टा नगर से उड़ान भरने के महज सात मिनट बाद विमान एक पेड़ […]

लगातार छठे दिन बढ़े पेट्रोल व डीजल के दाम, जानें आज का रेट

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में सप्ताहांत पर तेजी के बीच रविवार को लगातार छठे दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 104.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 92.82 रुपये प्रति लीटर […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code