1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

पंजाब : अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी का ऐलान, कहा – संपर्क में बहुत सारे कांग्रेसी

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को बड़ा ऐलान कर दिया है। अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह नई राजनीतिक पार्टी का गठन करने जा रहे हैं, जिसका नाम जल्द बताया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरिंदर सिंह ने सबसे पहले अपने कार्यकाल में हुए कामों की जानकारी दी। […]

पीएम मोदी पूर्वी एशिया सम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को 16वें पूर्वी एशिया सम्‍मेलन में भाग लेंगे। इसका आयोजन वर्चुअल रूप में किया जा रहा है। पूर्वी एशिया सम्‍मेलन, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में प्रमुख नेताओं का एक मंच है। 2005 में स्‍थापना के बाद से इस संगठन ने पूर्वी एशिया के सामरिक और भू-राजनीतिक विकास में महत्‍वपूर्ण […]

महबूबा मुफ्ती ने शाह पर कसा तंज, कह – गृह मंत्री ने कश्मीरी युवाओं के साथ की ‘मन की बात’

श्रीनगर, 26 अक्टूबर। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 मैच में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले मेडिकल छात्रों के खिलाफ पुलिस की एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि गृह मंत्री अमित शाह की कश्मीरी युवाओं संग ‘मन की बात’ मेडिकल छात्रों के खिलाफ […]

यूपी : सीएम योगी ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- चुनाव आया तो याद आई अयोध्या

लखनऊ, 26 अक्टूबर। अयोध्या की मुफ्त यात्रा के अरविंद केजरीवाल के ऐलान पर तंज कसते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कारोनाकाल में उत्तर प्रदेश और बिहार के श्रमिकों को दिल्ली से भगाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री को चुनाव के समय भगवान राम और यूपी के लोग याद आ […]

सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर बोला हमला, पार्टी कार्यकर्ताओं से की ये बड़ी अपील

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को यहां मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा से पुरजोर लड़ाई करने और उनके झूठ का पर्दाफ़ाश करने का पार्टी के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। श्रीमती गांधी ने पार्टी महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और […]

लखीमपुर हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट का आदेश- गवाहों को सुरक्षा, जांच में तेजी लाए सरकार

नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। उच्चतम न्यायालय ने लखीमपुर खीरी हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ‘ढीले’ रवैये पर मंगलवार को एक बार फिर कई सवाल खड़े किये तथा गवाहों को समुचित सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ जांच में तेजी लाने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन की अध्यक्षता वाली पीठ ने गवाहों के […]

बिहार : भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित थानाध्यक्ष के ठिकानों पर ईओयू ने मारा छापा

पटना, 26 अक्टूबर। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने भ्रष्ट आचरण से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में पश्चिम चंपारण जिले के डोरीगंज के तत्कालीन निलंबित थानाध्यक्ष संजय प्रसाद के दो ठिकानों पर आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक साथ छापेमारी कर रही है। ईओयू के अपर पुलिस महानिदेशक […]

प्रिंट मीडिया की भांति ही सोशल मीडिया की भी जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए: ओम बिरला

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। लोक सभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रिंट मीडिया की भांति ही सोशल मीडिया की जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए क्योंकि गलत सूचनाओं के प्रसार से समाज में गलत संदेश जाता है। बिरला ने सोमवार को भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के सत्रारंभ कार्यक्रम में संस्थान के छात्रों को संबोधित करते […]

हिंसा और अश्लीलता दिखाने से बचें फिल्म निर्माता : उप राष्ट्रपति

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने फिल्म निर्माताओं से हिंसा और अश्लीलता का चित्रण करने से बचने का आग्रह करते हुए कहा है कि सिनेमा उद्योग को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो संस्कृति और परंपराओं को कमजोर करता हो। नायडू ने सोमवार को यहां 67 वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को […]

मशहूर अभिनेता रजनीकांत को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर। मशहूर अभिनेता रजनीकांत को सिनेमा क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यहां अभिनेता रजनीकांत को 67 वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार समारोह 2019 में सिनेमा जगत के सर्वोच्च […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code