1. Home
  2. देश-विदेश

देश-विदेश

हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं अखिलेश यादव: स्वतंत्र देव

लखनऊ, 3 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संतों का अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं। सिंह ने एक बयान में कहा कि हिन्दू मान्यता, हिन्दू संस्कृति के प्रतीकों और पूज्य संतों का […]

इन्फिनिटी फोरम भारत में फिनटेक की अपार संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 3 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इन्फिनिटी फोरम भारत में फिनटेक की अपार संभावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है और यह पूरे विश्व को लाभ प्रदान करने के लिए भारत की फिनटेक की विशाल क्षमता को भी दर्शाता है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्‍यम से वित्‍तीय प्रौद्योगिकी […]

पिछली सरकार में दंगा आरोपी सीएम आवास में होते थे सम्मानित : सीएम योगी

सहारनपुर, 2 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में अपराध नियंत्रण के उपायों को प्रभावी बताते हुये पिछली सरकारों पर इस दिशा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुये कहा कि मुजफ्फरनगर दंगे के मुख्य आरोपी को तब की सरकार, मुख्यमंत्री आवास में सम्मानित करके बड़ी ही बेशर्मी के साथ प्रदेश के […]

अखिलेश को किस चश्मे से यूपी में अपराध बढ़ता दिखता है : अमित शाह

सहारनपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में अपराध बढ़ने के समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोप पर पलटवार करते हुये कहा कि सपा प्रमुख को फिर से आंकड़े देखने चाहिये जिससे उन्हें पता चल सके कि उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ा नहीं है बल्कि […]

राहुल गांधी का संसद परिसर में धरना, बोले- सरकार डरपोक

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राज्यसभा के 12 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलम्बित किए जाने के विरोध में संसद परिसर में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन किया और कहा कि मोदी सरकार डरपोक है इसलिए वह किसी के साथ न्याय नहीं कर सकती। कांग्रेस नेता […]

कोरोना महामारी ने देश और दुनिया को सामाजिक, आर्थिक तौर पर प्रभावित किया: ओम बिरला

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा है कि पिछले दो वर्षों के दौरान कोरोना महामारी ने देश और दुनिया को सामाजिक और आर्थिक तौर पर प्रभावित किया है और आने वाले समय मे ओमिक्रोन के नए वेरिएंट के कारण दुनिया भर में चिंता है। लोकसभा में नियम 193 से […]

आतंकवाद का मानवाधिकारों पर दुष्प्रभाव को ढंग से समझे ओएचसीएचआर : भारत

नई दिल्ली, 02 दिसम्बर। भारत ने संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार उच्चायोग कार्यालय (ओएचसीएचआर) के जम्मू-कश्मीर को लेकर दिये गये बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और बयान को ‘पूर्वाग्रह से ग्रस्त’ बताते हुए उन्हें मानवाधिकारों पर आतंकवाद के नकारात्मक प्रभाव को ठीक से समझने की नसीहत दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची […]

रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन ने कहा – भारत बहुध्रुवीय विश्‍व का सशक्‍त केंद्र

मॉस्को, 2 दिसंबर। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत बहुधुव्रीय विश्‍व का एक ऐसा सशक्‍त केंद्र है, जिसकी विदेश नीति और प्राथमिकताएं रूस के काफी निकट हैं। पुतिन ने बुधवार को क्रेमलिन में भारतीय राजदूत पवन कुमार द्वारा परिचय पत्र सौंपे जाने के अवसर पर कहा कि अगले सप्‍ताह वह भारत […]

वायु प्रदूषण पर राज्यों को सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी- 24 घंटे में उठाएं कदम वरना कोर्ट देगा आदेश

नई दिल्ली, 2 दिसम्बर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को सुनवाई की। कोर्ट ने स्कूल खोले जाने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। साथ ही अदालत ने सरकार से CNG बसों को लेकर भी सवाल किया। इससे पहले हुई सुनवाई में शीर्ष अदालत ने नियमों के […]

ओमिक्रॉन का खतरा : अब 15 दिसंबर से नहीं शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, केंद्र ने बदला अपना फैसला

नई दिल्ली, 1 दिसंबर। दक्षिण अफ्रीका सहित कुछ देशों में फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भांपते हुए भारत सरकार ने 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के फिर शुरू करने के अपनी पूर्व घोषणा पर रोक लगा दी है और कहा है कि इस बाबत बाद में फैसला किया जाएगा। नागर विमानन […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code