1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

महिला ACT हॉकी : भारत व चीन में होगी खिताबी भिड़ंत, मेजबानों ने सेमीफाइनल में जापान को दी 2-0 से शिकस्त

राजगीर (बिहार), 19 नवम्बर। FIH विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज गत चैम्पियन व मेजबान भारत ने मंगलवार को यहां संघर्षपूर्ण सेमीफाइनल में जापान को 2-0 से शिकस्त दी और एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी टूर्नामेंट में खुद को खिताबी देहरी पर पहुंचा दिया। Into the finals! 🇮🇳🔥 Team India continues their unstoppable run […]

महिला ACT हॉकी : भारत ने शीर्षस्थ रहकर राउंड रॉबिन लीग चरण का किया समापन, जापान को 3-0 से दी शिकस्त

राजगीर (बिहार), 17 नवम्बर। सेमीफाइनल में पहले ही स्थान पक्का कर चुके गत चैम्पियन व मेजबान भारत ने यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को जापान पर भी 3-0 से जीत दर्ज की और शीर्षस्थ रहते हुए रॉउंड रॉबिन लीग का समापन किया। Semi-Final Bound! 🙌🇮🇳 Team India storms into the semi-finals […]

सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी : ओडिशा की खिताबी जीत में शिलानंद की तिकड़ी, उत्तर प्रदेश को तीसरा स्थान

चेन्नई, 16 नवम्बर। ओडिशा ने शनिवार को यहां 14वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के खिताबी मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शिलानंद लकड़ा की हैट्रिक की बदौलत हरियाणा को 5-1 से हराकर सर्वजेता का गौरव अर्जित किया। इसके पूर्व खेले गए तीसरे स्थान के मैच में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 2-1 से शिकस्त दी। The […]

महिला ACT हॉकी : अजेय भारत ने ओलम्पिक रजत पदक विजेता चीन को चौंकाया, शीर्षस्थ रहकर सेमीफाइनल में

राजगीर (बिहार), 16 नवम्बर। गत चैम्पियन व मेजबान भारत ने यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी टूर्नामेंट में शनिवार को भी अपना पराक्रमी प्रदर्शन जारी रखा और खुद से ऊंची रैंकिंग वाले पेरिस ओलम्पिक रजत पदक विजेता चीन को चौंकाते हुए 3-0 की शानदार जीत हासिल कर ली। 🔥 𝔹𝕙𝕒𝕣𝕒𝕥 𝕂𝕚 𝕊𝕙𝕖𝕣𝕟𝕚𝕪𝕒𝕟 𝕠𝕟 𝔽𝕚𝕣𝕖🔥 Team […]

रोहित शर्मा के घर आईं खुशियां, दूसरी बार बने पिता, पत्नी रितिका सजदेह ने दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली, 16 नवंबर। टीम इंडिया के इस वक्त बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। हालांकि टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभी भारत में ही मौजूद हैं। उनके घर एक बार फिर से खुशियां आई हैं। रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने एक बेटे को जन्म दिया हैं। रोहित इसी कारण […]

तिलक व संजू के विस्फोटक शतकों से टीम इंडिया ने रचा इतिहास, कीर्तिमानों की झड़ी के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीती टी20 सीरीज

जोहानेसबर्ग, 16 नवम्बर। देव दीपावली के अवसर पर शुक्रवार की रात भारत के विभिन्न शहरों में जहां दीपों की जगमगाहट के साथ आतिशबाजी की धूम रही तो इधर वांडरर्स स्टेडियम तिलक वर्मा व संजू सैमसन की विस्फोटक बल्लेबाजी से गुंजायमान हो उठा और सूर्यकुमार यादव की अगुआई में उतरी टीम इंडिया ने कीर्तिमानों की झड़ी […]

ICC ने पाकिस्तान को दिया झटका, BCCI की आपत्ति के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी की PoK यात्रा पर लगाई रोक

नई दिल्ली, 15 नवम्बर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को करारा झटका दिया और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की कड़ी आपत्ति के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी की विवादित पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) यात्रा पर रोक लगा दी। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सभी हितधारकों से पूर्व परामर्श […]

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी : हरियाणा व ओडिशा के बीच होगी भिड़ंत

चेन्नई, 15 नवम्बर। हरियाणा और ओडिशा की टीमें 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के फाइनल में एक दूसरे से मुकाबला करेंगी। शुक्रवार को यहां मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में दोनों टीमों ने 12वें दिन अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीते। सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश व मणिपुर की टीमें परास्त हरियाणा ने दिन के दूसरे सेमीफाइनल […]

पाकिस्तान का भड़काऊ कदम, पीसीबी ने पीओके में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी टूर का किया एलान

लाहौर, 15 नवम्बर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले वर्ष पाकिस्तान में प्रस्तावित ICC चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर अब एक नापाक चाल चली है। इस क्रम में उसने घोषणा कि है कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी के साथ पूरे देश में एक दौरा आयोजित करेगा। इस घोषणा ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के क्षेत्रों को गंतव्यों […]

महिला ACT हॉकी : मेजबान भारत ने थाईलैंड पर ठोके 13 गोल, लगातार तीसरी जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश लगभग तय

राजगीर (बिहार), 14 नवम्बर। गत चैम्पियन व मेजबान भारत ने यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) हॉकी टूर्नामेंट में अपना अपराजेय क्रम जारी रखा और गुरुवार को कमजोर थाईलैंड पर एक दर्जन से ज्यादा गोलों की बरसात करते हुए 13-0 से जीत हासिल की। 💥 A dominant performance by Bharat Ki Sherniyan 💥 Team India delivers […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code