1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

एशियाई निशानेबाजी : ऐश्वर्य प्रताप व एड्रियन कर्माकर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में जीते स्वर्ण

शिमकेंट, 24 अगस्त। भारतीय निशानेबाजद्वय ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने रविवार को यहां एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। भारत 26 स्वर्ण सहित 46 पदक लेकर शीर्ष पर वहीं जूनियर वर्ग की इसी स्पर्धा में एड्रियन कर्माकर ने देश को दिन […]

चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट

नई दिल्ली, 24 अगस्त। भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को अपने शानदार करियर को अलविदा कह दिया। इस 37 वर्षीय खिलाड़ी में सोशल मीडिया पर संन्यास लेने की घोषणा की। पुजारा ने भारत की तरफ से 103 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला […]

एशियाई निशानेबाजी : अर्जुन व इलावेनिल ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

शिमकेंट (कजाखस्तान), 23 अगस्त। भारतीय शूटर अर्जुन बाबूता और इलावेनिल वालारिवन की जोड़ी ने यहां चल रही 16वीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने फाइनल में चीन के डिंगके लू और शिनलु पेंग को 17-11 से परास्त किया। इलावेनिल व अर्जुन, दोनों के खाते में […]

U20 World Championship: काजल ढोचक ने गोल्ड मेडल जीतकर लहराया तिरंगा, चीनी पहलवान को दी शिकस्त

नई दिल्ली, 23 अगस्त। अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुश्ती में भारत की काजल ढोचक ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिलाओं के 72 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है और फाइनल में चीन की लियू युकी को 8-6 से हराया है। उनके आगे चीन की प्लेयर टिक नहीं पाई और घुटने […]

गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

नई दिल्ली, 22 अगस्त। भारत की बाएं हाथ की स्पिनर गौहर सुल्ताना ने क्रिकेट सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। सुल्ताना ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा करते कहा, “भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात रही है। हर विकेट, फ़ील्ड पर लगाई गई हर एक डाइव, टीम की […]

ICC महिला एक दिनी विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित, रेणुका की वापसी, शेफली को नहीं मिला मौका

मुंबई, 19 अगस्त। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले माह 30 सितम्बर से प्रस्तावित आईसीसी महिला एक दिनी विश्व कप 2025 के लिए मंगलवार को भारतीय महिला टीम का घोषणा कर दी। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी और स्मृति मंधाना की उप कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर उतरेगी। फिटनेस […]

एशिया कप : सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया घोषित, शुभमन गिल की एक वर्ष बाद T20 टीम में वापसी

मुंबई, 19 अगस्त। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में एशिया कप टी20 के लिए भारतीय टीम की आज घोषणा कर दी गई। वहीं टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की एक वर्ष बाद क्रिकेट के सबसे छोटे संस्करण के लिए राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है और उन्हें अक्षर पटेल की जगह उप कप्तान बनाया गया है। भारतीय […]

राष्ट्रपति मुर्मू की मंजूरी के बाद अधिनियम बना राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक

नई दिल्ली, 19 अगस्त। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिलने के साथ ही राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक अधिनियम बन गया है। इस विधेयक में भारत के खेल प्रशासन में सुधार का वादा किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी राजपत्र अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रपति की मंजूरी सोमवार को मिल गई। इसमें कहा […]

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान बॉब सिम्पसन का निधन, भारतीय टीम को भी दी थी कोचिंग

सिडनी, 16 अगस्त। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ख्यातिनाम हस्ती, पूर्व कप्तान व पहले पूर्णकालिक कोच बॉब सिम्सन का आज सिडनी में निधन हो गया। 89 वर्षीय सिम्पसन का योगदान बतौर खिलाड़ी, कप्तान और कोच तीनों भूमिकाओं में शानदार रहा। सिम्पसन की गिनती उन क्रिकेटर्स में होती थी, जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मुश्किल दौर से बाहर निकालकर […]

पूर्व ओलम्पिक हॉकी कांस्य पदक विजेता और खेल प्रशासक डॉ. वेस पेस का निधन

कोलकाता, 14 अगस्त। म्यूनिख ओलम्पिक 1972 की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य, पूर्व खेल प्रशासर  और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता डॉ. वेस पेस का गुरुवार सुबह यहां निधन हो गया। पार्किंसन रोग सहित उम्रगत बीमारियों से पीड़ित 80 वर्षीय डॉ. वेस पेस को मंगलवार सुबह शहर के एक अस्पताल […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code