1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

BWF विश्व टूर फाइनल्स : सात्विक-चिराग का सफर थमा, सेमीफाइनल में विश्व नंबर 5 चीनी जोड़ी से हारे

हांगझू, 20 दिसम्बर। 24 घंटे पूर्व ही BWF विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनल में पहली बार प्रवेश के साथ इतिहास रचने वाले पूर्व विश्व नंबर एक सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी का 30 लाख डॉलर ईनामी इस वर्षांत प्रतियोगिता में साहसिक सफर समाप्त हो गया, जब शनिवार को रोमांचक सेमीफाइनल में उन्हें विश्व नंबर दो […]

शुभमन गिल अभी रन नहीं बना पा रहे, लेकिन वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं : अजीत अगरकर

मुंबई, 20 दिसम्बर। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने शनिवार को कहा कि हालिया मैचों में शुभमन गिल के रन न बना पाने और संयोजन की मजबूरियों के कारण उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया। गौरतलब है कि भारतीय टी20 टीम के हाल ही में उप कप्तान […]

यूपी : बरेली में यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप शुरू, मेयर उमेश गौतम ने किया उद्घाटन

बरेली, 20 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश में पैरा स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शनिवार से यहां 10वीं यूपी स्टेट पैरा पावरलिफ्टिंग और पैरा एथलेटिक्स चैमपियनशिप 2025-26 शुरू हुई। बरेली के मेयर उमेश गौतम ने बीएल एग्रो स्टेडियम में इस दो दिवसीय खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। यूपी पैरा […]

टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया घोषित : शुभमन गिल बाहर, अक्षर होंगे सूर्या के नायब, रिंकू-ईशान की वापसी

मुंबई, 20 दिसम्बर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अगले वर्ष फरवरी में भारत व श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में प्रस्तावित ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए आज भारतीय टीम की घोषणा कर दी। अजीत अगरकर की अगुआई में राष्ट्रीय सीनियर चयन समिति की यहां बोर्ड मुख्यालय में हुई बैठक के बाद बीसीसीआई […]

BWF विश्व टूर फाइनल्स : सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, लगातार तीसरी जीत से पहली बार सेमीफाइनल में

हांगझू, 19 दिसम्बर। पूर्व विश्व नंबर एक सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी की ख्यातिनाम भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां BWF विश्व टूर फाइनल्स में इतिहास रच दिया, जब उन्होंने लीग दौर में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए मलेशियाई आरोन चिया व सोह वूई यिक की मौजूदा विश्व नंबर दो टीम को हराया और […]

टीम इंडिया ने जीती लगातार आठवीं टी20 सीरीज, अंतिम मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से दी शिकस्त

अहमदाबाद, 19 दिसम्बर। टीम इंडिया ने जरूरत के वक्त बल्ले व गेंद से निर्णायक प्रहार किया और पांचवें व अंतिम टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रनों से शिकस्त देने के साथ ही सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। यह लगातार आठवीं टी20 सीरीज थी, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। […]

BWF विश्व टूर फाइनल्स : सात्विक-चिराग लगातार दूसरी जीत से ग्रुप में शीर्ष पर

हांगझू, 18 दिसम्बर। पूर्व विश्व नंबर एक सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दिग्गज भारतीय जोड़ी ने यहां BWF विश्व टूर फाइनल्स 2025 में अपना विजय अभियान जारी रखा और गुरुवार को इंडोनेशियाई टीम को तीन गेमों में हराकर लगातार दूसरी जीत से ग्रुप बी में सर्वोच्च स्थान हासिल कर लिया। Played 2. Won 2. […]

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा टी20 मैच रद, लखनऊ में घने कोहरे के कारण टॉस तक नहीं हो सका

लखनऊ, 17 दिसम्बर। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को यहां प्रस्तावित चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच घने कोहरे के कारण रद करना पड़ा। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में घने कोहरे की परत के बीच दृश्यता इतना खराब हो गई कि टॉस तक की नौबत नहीं आई और लगभग ढाई […]

टाटा स्टील शतरंज : पूर्व विश्व चैम्पियन आनंद की 6 वर्षों बाद वापसी, मौजूदा विश्व विजेता गुकेश से भी होगी भिड़ंत

कोलकाता, 17 दिसम्बर। पांच बार के पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद छह वर्षों बाद प्रतिस्पर्धी मुकाबले में वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस क्रम में विशी सात से 11 जनवरी तक यहां प्रस्तावित सातवें टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में मौजूदा विश्व चैम्पियन डी. गुकेश सहित अपने दूसरे पूर्व शिष्यों के साथ बिसात बिछाएंगे। भारतीय […]

IPL मिनी नीलामी : अनकैप्ड प्रशांत-कार्तिक ने रचा इतिहास, ग्रीन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी,वेंकटेश-बिश्नोई को बड़ा नुकसान

अबू धाबी, 16 दिसम्बर। अबू धाबी के एतिहाद एरिना स्टेडियम में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए हुई  मिनी नीलामी में 215.45 करोड़ में कुल 77 खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त हुई। इनमें से 29 विदेशी खिलाड़ी थे। The most expensive uncapped signings in IPL history 🔥 [IPL Auction, IPL 2026, CSK] pic.twitter.com/fNtQ6VN2Xg — 100MB (@100MasterBlastr) […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code