1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

ICC अंडर-19 विश्व कप : भारत की लगातार दूसरी जीत, DLS के सहारे बांग्लादेश को 18 रनों से दी शिकस्त

बुलावायो, 17 जनवरी। आयुष म्हात्रे की अगुआई में उतरी युवा भारतीय टीम को ICC अंडर-19 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लगातार दूसरे ग्रुप बी मैच में बारिश की बाधाओं का सामना करना पड़ा। फिलहाल बल्लेबाजों व गेंदबाजों के समग्र प्रदर्शन के बीच पांच बार के चैम्पियनों ने अमेरिका के बाद बांग्लादेश को भी DLS पद्धति […]

इंडिया ओपन 2026 : गत चैम्पियन एन से यंग उपाधि रक्षा की देहरी पर, जोनाथन क्रिस्टी पुरुष एकल के फाइनल में

नई दिल्ली, 17 जनवरी। BWF विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज और गत चैम्पियन दक्षिण कोरियाई एन से यंग यहां जारी 9.50 लाख डॉलर ईनामी इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल में उपाधि रक्षा की देहरी पर पहुंच गई हैं। वहीं इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी पुरुष एकल फाइनल में पहुंच गए। यंग […]

इंडिया ओपन 2026 : लक्ष्य सेन क्वार्टर फाइनल में संघर्ष के बाद हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

नई दिल्ली, 17 जनवरी। भारत के शीर्षस्थ पुरुष शटलर लक्ष्‍य सेन ने शुक्रवार को यहां पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के लिन चुन-यी को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्णायक क्षणों में पिछड़ते हुए वह तीन गेमों के संघर्ष में हार गए। इसके साथ ही इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में जारी योनेक्स–सनराइज इंडिया ओपन […]

ICC टी20 विश्व कप : BCB से बातचीत के लिए ICC का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही करेगा बांग्लादेश का दौरा

दुबई, 16 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही बांग्लादेश का दौरा करेगा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल आगामी सात फरवरी से भारत व श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में प्रस्तावित आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में बांग्लादेशी टीम की भागीदारी को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकारी अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा। उल्लेखनीय […]

महाकाल के दरबार में पहुंचकर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर ने की पूजा, देश व टीम की सफलता की कामना

उज्जैन, 16 जनवरी। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एवं वर्तमान मुख्य कोच गौतम गंभीर बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। जानकारी के अनुसार उन्होंने तड़के सुबह 4 बजे आयोजित होने वाली भस्म आरती में […]

इंडिया ओपन 2026 : लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल में, किदांबी श्रीकांत, प्रणय व मालविका सहित अन्य सभी खिलाड़ी हारे

नई दिल्ली, 15 जनवरी। पूर्व चैम्पियन लक्ष्य सेन ने अपनी मजबूत रक्षा और रफ्तार में समय पर किए गए बदलावों की बदौलत जापान के केंटा निशिमोटो को सीधे गेमों में शिकस्त देने के साथ योनक्स-सनराइज़ इंडिया ओपन 2026 के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। लेकिन उनके अलावा गुरुवार को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स […]

ICC अंडर-19 विश्व कप : भारत की विजयी शुरुआत, अमेरिका के खिलाफ हेनिल ने झटके 5 विकेट

बुलावायो (जिम्बाब्वे), 15 जनवरी। मीडियम पेसर हेनिल पटेल की शानदार गेंदबाजी (5-16) का भारत को सहारा मिला और पांच बार के चैम्पियनों ने गुरुवार को यहां बारिश से प्रभावित आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने पहले ग्रुप मैच में अमेरिका को डकवर्थ लुईस (D/L) पद्धति के जरिए 118 गेंदों के रहते छह विकेट की आसान […]

क्रिकेटरों की बगावत के बाद BCB ने निदेशक नजमुल इस्लाम को हटाया, खतरे में पड़ गया था BPL का आयोजन

ढाका, 15 जनवरी। क्रिकेटरों की बगावत के सामने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को झुकना पड़ा और उसने अपने निदेशक एम नजमुल इस्लाम से तुरंत प्रभाव से सभी आधिकारिक जिम्मेदारियां छीन ली हैं। दरअसल, अगले माह भारत व श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में प्रस्तावित टी20 विश्व कप में  बांग्लादेशी टीम की भागीदारी के लेकर उठे विवाद […]

बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने BPL का किया बहिष्कार, BCB ने निदेशक नजमुल इस्लाम को जारी की नोटिस

ढाका, 15 जनवरी। बांग्लादेश के क्रिकेटरों ने गुरुवार को यहां अपनी घरेलू टी20 लीग यानी बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) के मैच का बहिष्कार कर दिया और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के निदेशक एम. नजमुल इस्लाम के इस्तीफे की मांग कर डाली। भारत के साथ चल रहे विवाद के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटरों की नाराजगी इस कदर […]

एक दिनी सीरीज – शतकीय द्वंद्व में राहुल पर भारी पड़े मिचेल, दूसरे मैच में 7 विकेट की जीत से कीवियों ने की वापसी

राजकोट, 14 जनवरी। राजकोट के नव निर्मित निरंजन शाह स्टेडियम में बुधवार को दो सितारों के बीच शतकीय द्वंद्व देखने को मिला। लेकिन इस लड़ाई में केएल राहुल (नाबाद 112 रन, 92 गेंद, एक छक्का, 11 चौके) के प्रयासों पर डेरिल मिचेल (नाबाद 131 रन, 117 गेंद, दो छक्के, 11 चौके) ने पानी फेर दिया […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code