1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

पेरिस ओलम्पिक : बैडमिंटन में भारत का अभियान शुरू, लक्ष्य सेन के बाद सात्विक-चिराग भी सीधे गेमों में विजयी

पेरिस, 27 जुलाई। भारतीय शटलरों ने शनिवार को यहां पेरिस ओलम्पिक खेलों की बैडमिंटन स्पर्धा में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की। इस क्रम में लक्ष्य सेन ने जहां एकल के पहले दौर में सीधे गेमों में जीत हासिल की वहीं युगल में मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी व चिराग शेट्टी ने पहली […]

पेरिस ओलम्पिक : पहले दोनों स्वर्ण चीन ने जीते, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड शूटिंग व महिला गोताखोरी में बाजी मारी

पेरिस, 27 जुलाई। पेरिस ओलम्पिक खेलों में पदक स्पर्धाओं के  पहले दिन चीन ने अपना वर्चस्व दिखाया और 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम शूटिंग और महिलाओं की स्प्रिंगबोर्ड गोताखोरी में निर्णीत पहले दोनों स्वर्ण चीनी खिलाड़ियों ने जीते। First gold medal of the #Paris2024 Games 🥇China takes the Gold in the 10m Air Rifle […]

पेरिस ओलम्पिक : निशानेबाज मनु भाकर ने जगाई उम्मीद, महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचीं

पेरिस, 27 जुलाई। भारत की युवा निशानेबाज मनु भाकर शनिवार को यहां पेरिस ओलम्पिक खेलों की निशानेबाजी स्पर्धा में देश के लिए पहले पदक की उम्मीद जगाई, जब वह महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जा पहुंचीं। 🇮🇳 𝗗𝗿𝗲𝗮𝗺 𝘀𝘁𝗮𝗿𝘁 𝗳𝗼𝗿 𝗠𝗮𝗻𝘂 𝗕𝗵𝗮𝗸𝗲𝗿! A terrific performance from Manu Bhaker as she […]

द्रविड़ का गंभीर को संदेश: मुश्किल समय में सांस छोड़ें और एक कदम पीछे हटें

नई दिल्ली, 27 जुलाई। पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने अपने उत्तराधिकारी गौतम गंभीर काे उन चुनौतियों से निपटने के लिए एक विशेष संदेश दिया है जिनका उन्हें सामना करना पड़ सकता है। द्रविड़ के संदेश से गंभीर भी भावुक हो गए। द्रविड़ ने पिछले महीने अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप […]

सीन नदी पर प्रतिभागी देशों की भव्य परेड के साथ पेरिस ओलम्पिक खेलों का रंगारंग उद्घाटन

पेरिस, 26 जुलाई। पेरिस शहर के मध्य स्थित जगमग रोशनी में झिलमिलाती सीन नदी पर शुक्रवार की शाम अद्भुत नजारा दिखा, जब नौकाओँ पर सवार प्रतिभागी देशों के खिलाड़ियों ने परेड की और परंपरा से हटकर हुए 33वें ओलम्पिक खेलों के रंगारंग उद्घाटन समारोह में फ्रांस ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, क्रांति के इतिहास व वास्तुकला […]

महिला एशिया कप : गत चैम्पियन भारत नौवीं बार फाइनल में, श्रीलंका से रविवार को खिताबी भिड़ंत

दाम्बुला, 26 जुलाई। गत चैम्पियन भारत ने शुक्रवार को यहां गेंदबाजों के मारक प्रदर्शन की मदद से पहले सेमीफाइनल को एकतरफा बनाकर रख दिया और 54 गेंदों के शेष रहते बांग्लादेश को 10 विकेट से धराशायी करते हुए नौवीं बार महिला एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली। भारत की अब […]

पेरिस ओलम्पिक 2024 : इतिहास में पहली बार किसी स्टेडियम के बाहर होगा उद्घाटन समारोह, सीन नदी पर बिखरेगी छटा

पेरिस, 25 जुलाई। फ्रांस की राजधानी पेरिस अब से कुछ घंटों बाद ओलम्पिक खेलों के इतिहास में नया अध्याय रचने को तैयार है, जब पेरिस ओलम्पिक खेल 2024 का आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को सीन नदी पर एक ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा। भारत भी इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बनेगा। सीन नदी […]

पेरिस ओलम्पिक : धीरज को व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में चौथा स्थान, भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम भी क्वार्टर फाइनल में

पेरिस, 25 जुलाई। जबर्दस्त फॉर्म में चल रहे धनुर्धर धीरज बोम्मादेवरा ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में शानदार शानदार शुरुआत की और गुरुवार को व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में चौथा स्थान हासिल कया। प्रथम प्रवेशी धीरज के इस प्रयास का नतीजा रहा कि भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम तीसरी रैंकिंग पर रहते हुए सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंच […]

भारतीय ओलम्पिक दल प्रमुख गगन नारंग बोले – ‘नई ऊंचाईयों पर पहुंचा हमारे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास’

पेरिस, 25 जुलाई। पेरिस ओलम्पिक खेलों में भारतीय दल के प्रमुख (शेफ-डी-मिशन) गगन नारंग ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश के खिलाड़ियों की मानसिकता बदली है और उनका आत्मविश्वास नई ऊंचाईयों पर पहुंच गया है, जिससे उनकी निगाहें स्वर्ण पदक जीतने पर लगी होती हैं और वे अब किसी भी देश से भयभीत […]

पेरिस ओलम्पिक : अंकिता के चमकदार प्रदर्शन से भारतीय महिला तीरंदाजी टीम क्वार्टर फाइनल में

पेरिस, 25 जुलाई। पेरिस ओलम्पिक खेलों का औपचारिक उद्घान समारोह तो शुक्रवार, 26 जुलाई को भारतीय समयानुसार रात्रि 11 बजे से प्रस्तावित है, लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने गुरुवार को ही अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी और अंकिता भकत के चमकदार प्रदर्शन से महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह सुरक्षित कर ली। प्रथम प्रवेशी अंकिता […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code