1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

श्रीलंका दौरे में टीम इंडिया की पहली पराजय, मेजबानों ने दूसरा एक दिनी मुकाबला 32 रनों से जीता

कोलम्बो, 4 अगस्त। पिछले दो मैचों में कड़ी मशक्कत झेलने वाली टीम इंडिया को अंततः श्रीलंका दौरे में पहली पराजय का स्वाद भी चखना पड़ गया, जब मेजबानों ने रविवार को यहां खेले गए दूसरे एक दिनी मुकाबले में 32 रनों की आसान जीत से तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर […]

पेरिस ओलम्पिक : लवलीना बोरगोहेन की पराजय के साथ मुक्केबाजी में भारतीय अभियान समाप्त

पेरिस, 4 अगस्त। लवलीना बोरगोहेन रविवार को यहां पेरिस ओलम्पिक खेलों की मुक्केबाजी स्पर्धा में चीनी स्पर्धी ली कियान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल बाउट 1-4 से हार गईं। इसके साथ ही न सिर्फ लवलीना की लगातार दूसरे ओलम्पिक पदक की उम्मीदें खत्म हो गईं वरन पेरिस 2024 की मुक्केबाजी स्पर्धाओं में भारतीय अभियान भी समाप्त हो […]

पेरिस ओलम्पिक : लक्ष्य सेन कड़े संघर्ष में गत चैम्पियन विक्टर एक्सेलसेन से हारे, अब कांस्य के लिए खेलेंगे

पेरिस, 4 अगस्त। स्टार भारतीय शटलर लक्ष्य सेन ने रविवार को यहां पेरिस ओलम्पिक खेलों के पुरुष एकल बैडमिंटन सेमीफाइनल में गत चैम्पियन व मौजूदा विश्व नंबर दो विक्टर एक्सेलसेन को कड़ी टक्कर दी, लेकिन डेनिस महारथी ने 54 मिनट में 22-20, 21-14 से मुकाबला जीतकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली। 🇮🇳👏 […]

पेरिस ओलम्पिक : मुक्केबाज निशांत देव क्वार्टरफाइनल में हारे, अब सिर्फ लवलीना बोरगोहेन से उम्मीदें

पेरिस, 3 अगस्त। भारतीय मुक्केबाज निशांत देव पेरिस ओलम्पिक खेलों में पदक हासिल करने से चूक गए, जब शनिवार की रात पुरुषों के 71 किलो वर्ग क्वार्टरफाइनल में उन्हें मेक्सिको के मार्को वर्डे ने 4-1 से शिकस्त दे दी। इसके साथ ही पेरिस 2024 की पुरुष मुक्केबाजी स्पर्धा में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। 🇮🇳 […]

पेरिस ओलम्पिक : दीपिका कुमारी की पराजय के साथ तीरंदाजी में भारतीय अभियान समाप्त

पेरिस, 3 अगस्त। पूर्व विश्व नंबर एक भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी शनिवार को यहां व्यक्तिगत महिला तीरंदाजी के क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरियाई स्पर्धी नाम सुहयोन के हाथों 4-6 से हार गईं। इसके साथ ही पेरिस ओलम्पिक के तीरंदाजी मुकाबलों में भारतीय दल का अभियान भी समाप्त हो गया। दक्षिण कोरियाई सुहयोन ने दीपिका को 6-4 […]

पेरिस ओलम्पिक : पदकों की हैट्रिक नहीं लगा सकीं मनु भाकर, 25 मीटर एयर पिस्टल में चौथे स्थान पर रहीं

पेरिस, 3 अगस्त। ओलम्पिक खेलों के एक ही संस्करण में दो पदक जीतकर भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में पहले ही अपना नाम दर्ज करा चुकीं निशानेबाज मनु भाकर शनिवार को पेरिस 2024 में पदकों की हैट्रिक लगाने से वंचित रह गईं और 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मामूली अंतर से पिछड़ने के कारण […]

पेरिस ओलम्पिक : लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, पुरुष एकल सेमीफाइनल का टिकट पाने वाले पहले भारतीय शटलर

पेरिस, 2 अगस्त। भारत के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में शुक्रवार को इतिहास रच दिया। इस क्रम में वह एकल बैडमिंटन स्पर्धा में सेमीफाइनल का टिकट पाने वाले देश के पहले पुरुष शटलर बन गए और खुद को पदक से एक कदम के फासले पर ला खड़ा किया। 🗓 𝗗𝗔𝗬 𝟴 […]

एक दिनी सीरीज : पहला मुकाबला टाई, श्रीलंकाई फिरकी में फंस गए भारतीय बल्लेबाज

कोलम्बो, 2 अगस्त। टी20 सीरीज में श्रीलंका का पूर्ण सफाया करने वाली टीम इंडिया को दौरे में पहली बार कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा और शुक्रवार को यहां खेला गया पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला टाई छूटा। Things went down to the wire in Colombo as the match ends in a tie! On to the […]

पेरिस ओलम्पिक तीरंदाजी : धीरज बोम्मादेवरा-अंकिता भकत की मिश्रित टीम कांस्य पदक से चूकी

पेरिस, 2 अगस्त। धीरज बोम्मादेवरा व अंकिता भकत की जोड़ी ने शुक्रवार को यहां पेरिस ओलम्पिक खेलों की मिश्रित टीम तीरंदाजी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ भारत का सर्वश्रेष्ठ परिणाम हासिल किया। हालांकि, सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम कांस्य पदक मैच में ऐतिहासिक पहला पोडियम फिनिश हासिल करने से चूक गई, […]

पेरिस ओलम्पिक हॉकी : भारतीय पुरुषों की ऐतिहासिक जीत, ओलम्पिक में 52 वर्षों बाद ऑस्ट्रेलिया को दी शिकस्त

पेरिस, 2 अगस्त। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का नौवें ओलम्पिक स्वर्ण पदक का 44 वर्षों से जारी इंतजार पेरिस 2024 में खत्म होगा अथवा नहीं, यह तो वक्त बताएगा। फिलहाल क्वार्टरफाइनल में पहले ही स्थान पक्का कर चुके हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में उतरे रणबांकुरों ने शुक्रवार को यहां पूल बी के अपने आखिरी मैच […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code