1. Home
  2. हिन्दी
  3. खेल

खेल

पेरिस ओलम्पिक : भारतीय हॉकी टीम कड़े संघर्ष में जर्मनी से परास्त, अब कांस्य पदक के लिए स्पेन से होगा सामना

पेरिस, 6 अगस्त। भारतीय हॉकी टीम का नौवां ओलम्पिक स्वर्ण जीतने का स्वप्न एक बार फिर टूट गया, जब मंगलवार को यहां पेरिस 2024 के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत सिंह एंड कम्पनी को पेनाल्टी कॉर्नर न भुना पाने का खामियाजा भुगतना पड़ा और मौजूदा विश्व कप चैम्पियन जर्मनी ने कड़े संघर्ष में 3-2 की जीत से […]

पेरिस ओलम्पिक : विनेश फोगाट ने रचा इतिहास, पहली बार भारत की महिला पहलवान फाइनल में

पेरिस, 6 अगस्त। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में मंगलवार की शाम इतिहास रच दिया, जब वह महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में जा पहुंचीं। दरअसल, ओलम्पिक इतिहास में यह पहला अवसर है, जब कोई महिला पहलवान स्वर्ण पदक के लिए जोर आजमाइश करेगी। 🇮🇳🔥 𝗔 𝗛𝗜𝗦𝗧𝗢𝗥𝗜𝗖 𝗪𝗜𝗡! Vinesh […]

पेरिस ओलम्पिक : विनेश फोगाट का करिश्माई प्रदर्शन, ओलम्पिक व विश्व चैम्प‍ियन जापानी मल्ल सुसाकी का अजेय क्रम तोड़ा

पेरिस, 6 अगस्त। स्टार भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलम्पिक खेलों की कुश्ती स्पर्धा में मंगलवार को करिश्माई प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ ओलम्पिक व विश्व चैम्पियन जापानी मल्ल युई सुसाकी का अपराजेय क्रम तोड़ा वरन उसके बाद एक और जीत से फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में जा पहुंचीं। 🇮🇳🔥 𝗔𝗻𝗼𝘁𝗵𝗲𝗿 […]

पेरिस ओलम्लिक : गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा का फाइनल में शानदार प्रवेश, पहले ही प्रयास में 89.34 मी. तक भाला फेंका

पेरिस, 6 अगस्त। गत चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में शानदार शुरुआत की और क्वालीफिकेशन राउंड के पहले ही प्रयास में 89.34 मीटर के जबर्दस्त थ्रो से भाला प्रक्षेप स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। लेकिन स्पर्धा में उतरे देश के दूसरे भाला प्रक्षेपक किशोर जेना क्वालीफाइंग राउंड पार नहीं कर सके। […]

पेरिस ओलम्पिक : अविनाश साबले 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में पहुंचे, महिला टेटे टीम की श्रेष्ठ शुरुआत

पेरिस, 5 अगस्त। भारतीय धावक अविनाश साबले ने पेरिस ओलम्पिक खेलों में पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज के फाइनल में जगह बना ली है। स्टेड डी फ्रांस में सोमवार को साबले दूसरी हीट में 8:15.43 समय के साथ पांचवें स्थान पर रहे। प्रत्येक हीट के शीर्ष पांच एथलीटों ने आठ अगस्त को प्रस्तावित फाइनल के […]

पेरिस ओलम्पिक : चोटिल लक्ष्य सेन कांस्य पदक से चूके, तीन गेमों के संघर्ष में मलेशियाई ली जी जिया से परास्त

पेरिस, 5 अगस्त। ओलम्पिक के अपने पहले ही प्रवेश में पदक की दौड़ में शामिल होने के साथ इतिहास रचने वाले दमदार भारतीय शटलर लक्ष्य सेन सोमवार को यहां पेरिस 2024 के पुरुष एकल कांस्य पदक मैच में पहला गेम जीतने के बावजूद चोटिल कोहनी की तकलीफ बढ़ने से रिद्म खो बैठे और विश्व नंबर […]

पेरिस ओलम्पिक : अमित रोहिदास सेमीफाइनल से बाहर, एक मैच के निलंबन के खिलाफ हॉकी इंडिया की अपील खारिज

पेरिस, 5 अगस्त। भारतीय हॉकी टीम के प्रमुख डिफेंडर अमित रोहिदास जर्मनी के खिलाफ मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि उन पर लगाए गए एक मैच के निलंबन के खिलाफ दायर की गई हॉकी इंडिया की अपील इस खेल की विश्व संस्था अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) ने खारिज कर दी। […]

पेरिस ओलम्पिक : गोल्फर शुभंकर शर्मा ने पुरुषों की स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया

पेरिस, 4 अगस्त। एशिया के पूर्व नम्बर एक भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने पेरिस ओलम्पिक खेलों के पुरुष गोल्फ टूर्नामेंट में T40 रैकिंग के साथ अपना अभियान समाप्त किया। ले गोल्फ नेशनल में चार राउंड के बाद 1-अंडर 283 का स्कोर दर्ज करने वाले शुभंकर का ओलम्पिक में किसी भारतीय खिलाड़ी के तौर पर यह […]

पेरिस ओलम्पिक : भारतीय हॉकी टीम लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में, ग्रेट ब्रिटेन को पेनाल्टी शूटआउट में शिकस्त दी, अब जर्मनी से होगा मुकाबला

पेरिस, 4 अगस्त। नौवें ओलम्पिक स्वर्ण पदक के लिए तत्पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को यहां पेनाल्टी शूटआउट तक खिंचे पेरिस 2024 के रोमांचक क्वार्टरफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से चौंकाते हुए लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। फाइनल में प्रवेश के लिए मंगलवार को जर्मनी से होगी मुलाकात भारत […]

नोवाक जोकोविच ने जीता पहला ओलम्पिक स्वर्ण, पुरुष एकल फाइनल में कार्लोस अल्काराज को दी शिकस्त

पेरिस, 4 अगस्त। दुनिया के पूर्व नंबर एक सर्बियाई स्टार नोवाक जोकोविच ने रविवार को यहां पेरिस 2024 में पुरुष टेनिस के एकल फाइनल में स्पेनिश दिग्गज कार्लोस अल्काराज को सीधे सेटों में हराकर अपना पहला ओलम्पिक स्वर्ण पदक जीत लिया। Your #Paris2024 Men's Singles Olympic Medalists 🤩 🥇 @DjokerNole 🇷🇸🥈 @carlosalcaraz 🇪🇸🥉 @Lorenzo1Musetti 🇮🇹#Olympics […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code