1. Home
  2. हिन्दी
  3. राजनीति

राजनीति

गुजरात : पीएम मोदी ने वाव-थराड में 20 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का किया शुभारंभ

वाव-थराड (गुजरात), 31 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के वाव-थराड में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यहां एक सार्वजनिक कार्यक्रम से पहले उनका हार्दिक स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने गुजरात के इस दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘अभी कुछ ही दिन पहले […]

सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी, गंभीर संक्रमण के कारण 24 मार्च को हुई थीं भर्ती

नई दिल्ली, 31 मार्च। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक सप्ताह बाद मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार देखा गया और उन्हें घर पर ही आगे की देखभाल और निगरानी के लिए छुट्टी दे दी गई है। राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी […]

केरल चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र : एम्स, मेट्रो और हाई-स्पीड कॉरिडोर का वादा

तिरुवनंतपुरम, 31 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में पार्टी ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और कल्याणकारी उपायों के एक महत्वाकांक्षी मिश्रण की रूपरेखा प्रस्तुत की। साथ ही चुनावी घोषणापत्र में केरल में एक एम्स स्थापित करने, तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में मेट्रो रेल परियोजनाएं […]

अश्विनी वैष्णव बोले- भारत में 2026 में चार और 2027 में दो सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार हो जाएंगे

साणंद, 31 मार्च। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि 2026 में भारत में चार सेमीकंडक्टर प्लांट के तैयार होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साणंद में केयन्स सेमीकॉन के ओएसएटी प्लांट का उद्घाटन करने के बाद वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2026 तक चार […]

अमेरिकी मीडिया का कथन : होर्मुज स्ट्रेट नहीं खुला तो भी ट्रंप ईरान के साथ युद्ध खत्म करने को तैयार

वॉशिंगटन, 31 मार्च। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ संघर्ष रोकने के लिए हामी भरी है। ‘द वॉल स्ट्रीट’ जर्नल ने ट्रंप सरकार के अधिकारियों के हवाले से बताया कि राष्ट्रपति ने अपने साथियों से कहा है कि वह ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध खत्म करने को तैयार हैं, भले ही होर्मुज स्ट्रेट […]

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का किया उद्घाटन, जानें इसकी खासियत

गांधीनगर, 31मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान महावीर की जयंती पर गांधीनगर के कोबा तीर्थ में स्थित सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने काफी देर तक संग्रहालय का भ्रमण किया। इससे पहले अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने स्वागत किया। संग्रहालय […]

भाजपा ने अमस विधानसभा चुनाव 2026 के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

गुवाहाटी, 31 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को गुवाहाटी में असम विधानसभा चुनावों के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और सरबानंदा सोनोवाल, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया और अन्य लोग उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सरमा ने राज्य में समान नागरिक संहिता […]

हिमाचल में सियासी घमासान : शिमला में बंबर ठाकुर का धरना, प्रतिभा सिंह ने भाजपा सांसदों पर साधा निशाना

शिमला, 31 मार्च : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को राजनीतिक तनाव चरम पर रहा। एक तरफ पूर्व कांग्रेस विधायक बंबर ठाकुर ने भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन किया, तो दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आपदा के समय भाजपा सांसदों की […]

लोकसभा में अमित शाह का सख्त बयान- ‘हथियार उठाने वालों को नहीं बख्शेंगे’

नई दिल्ली, 30 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में वामपंथी उग्रवाद पर चर्चा के दौरान सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह नरेंद्र मोदी की सरकार है और जो भी हथियार उठाएगा, उसका हिसाब चुकता किया जाएगा। कभी ‘रेड कॉरिडोर’ रहे क्षेत्रों में तेजी से खत्म हो रहा नक्सलवाद अमित […]

धर्म के आधार पर OBC आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर राज्यसभा से विपक्ष का बहिर्गमन

नई दिल्ली, 30 मार्च। विपक्षी दलों ने धर्म के आधार पर पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के दुरुपयोग को लेकर सोमवार को राज्यसभा में उठे सवाल पर हंगामा करते हुए सदन से बहिर्गमन किया। भाजपा सदस्य के. लक्ष्मण ने सदन में शून्यकाल के दौरान धर्म के आधार पर ओबीसी आरक्षण के कथित दुरुपयोग पर मुद्दा उठाया। […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code