1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

सीएम रेखा गुप्ता की घोषणा : दिल्ली में लागू होंगे नए खाद्य सुरक्षा नियम, 1.20 लाख वार्षिक पारिवारिक आय पर राशन कार्ड

नई दिल्ली, 17 जनवरी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को अधिक न्यायसंगत और गरीब-केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया है। अब 1.20 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले परिवारों को राशन कार्ड का अधिकार मिलेगा, जो पहले एक लाख तक सीमित था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में […]

महाश्मशान मणिकर्णिका घाट को लेकर उपजे विवाद के बीच बोले सीएम योगी – जनता को दिग्भ्रमित कर रही कांग्रेस

वाराणसी, 17 जनवरी। धार्मिक नगरी काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चल रहे विकास कार्य और निर्माण कार्य के दौरान ही अहिल्याबाई की प्रतिमा, मढ़ी व कथित तोड़फोड़ से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर उपजे विवाद के बीच शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चंदौली से लौटते वक्त वाराणसी पहुंचे। हालांकि प्रस्तावित कार्यक्रम […]

भाजपा ने धोखे से चुनाव जीता, यदि ईश्वर की इच्छा हुई तो BMC मेयर हमारा होगा : उद्धव ठकारे

मुंबई, 17 जनवरी। महाराष्ट्र निकाय चुनाव में पराजय के बाद शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी पर धोखे से चुनाव जीतने का आरोप यह कहते हुए लगाया है कि मराठी मानुष इस पाप को माफ नहीं करेंगे। ठाकरे ने यह भी कहा कि ईश्वर की इच्छा हुई तो बीएमसी का मेयर शिवसेना […]

पीएम मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले : बंगाल की प्रगति अब और तेजी से होगी

कोलकाता, 17 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को  पश्चिम बंगाल के मालदा से राज्य को विकास की नई दिशा देने वाले कई अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस क्रम में उन्होंने मालदा से हावड़ा- गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर वंदे हरी झंडी दिखाई। भारत की […]

राहुल गांधी ने की इंदौर के दूषित जल पीड़ितों से मुलाकात, बोले- मैं इनके साथ खड़ा हूं, सरकार जिम्मेदारी ले

इंदौर, 17 जनवरी। इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से उल्टी-दस्त के प्रकोप के कारण कई लोगों की मौत के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर में पहुंचे और इस प्रकोप के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने निजी क्षेत्र के […]

सीजेआई सूर्यकांत ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, क्रूज से देखी भव्य गंगा आरती

वाराणसी, 17 जनवरी। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम को काशी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया तथा क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पर आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती को देखा। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित मां गंगा की […]

सिंगर बी प्राक को जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ रुपए की मांग, पुलिस में शिकायत दर्ज

मुंबई, 17 जनवरी। गायक बी प्राक को जान से मारने की गंभीर धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 10 करोड़ रुपए की भारी भरकम फिरौती मांगी है और कहा है कि एक हफ्ते के अंदर पैसे नहीं दिए तो बी प्राक को ‘मिट्टी में मिला’ दिया जाएगा। यह धमकी सीधे बी प्राक को नहीं, […]

निकाय चुनाव में जीत के बाद मुंबई में लगे ‘महाराष्ट्र का धुरंधर’ लिखे पोस्टर, भाजपा की शहरी रणनीति का चेहरा बने सीएम फडणवीस

मुंबई, 17 जनवरी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में भाजपा और शिवसेना (शिंदे) गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा के शहरी इलाकों में एक अहम रणनीतिकार बनकर उभरे हैं। यही वजह है कि मुंबई की सड़कों पर देवेंद्र फडणवीस को ‘महाराष्ट्र का […]

यूपी सरकार की योजनाओं से गांवों में बदली विकास की तस्वीर, शिक्षा, स्वास्थ्य तक दिखाई दे रहा समग्र बदलाव

लखनऊ, 17 जनवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी लगन से आकांक्षात्मक विकास खंडों की तस्वीर बदलने में जुटी है। विकास अब कागजों से निकलकर गांवों की जमीन पर नजर आ रहा है। प्रदेश के कई पिछड़े व आकांक्षात्मक विकास खंडों में केंद्र और राज्य सरकार से प्राप्त प्रोत्साहन राशि का […]

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, भीषण प्रदूषण और ठंड की दोहरी मार, एक्यूआई 450 के पार

नोएडा, 17 जनवरी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लोगों को एक बार फिर शनिवार सुबह जबरदस्त घने कोहरे का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि कई इलाकों में विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया, वहीं वाहन चालकों को धीमी रफ्तार में सफर करना पड़ा। भारतीय मौसम विभाग के […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code