1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

मोदी सरकार का नववर्ष पर किसानों को तोहफा – DAP खाद के लिए विशेष सब्सिडी की घोषणा

नई दिल्ली, 1 जनवरी। मोदी सरकार ने नववर्ष के अवसर पर किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए डाय-अमोनियम फॉस्फेट (DAP) खाद की खरीद के लिए 3,850 करोड़ रुपये तक के एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) की बैठक […]

यूपी : बलिया में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का वाहन पलटा, आधा दर्जन लोग घायल

बलिया, 1 जनवरी। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद के काफिले का एक वाहन बलिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मंगलवार देर रात करीब 11 बजे खेजूरी थाना क्षेत्र के बलिया सिकन्दर पुर मार्ग के जनुआन पुलिया के समीप […]

एलपीजी उपभोक्ताओं को नववर्ष का तोहफा – कॉमर्शियल सिलेंडर 14.50 रुपये सस्ता, घरेलू सिलेंडर का दाम यथावत

नई दिल्ली, 1 जनवरी। केंद्र सरकार ने एलपीजी (Liquified Petroleum Gas) उपभोक्ताओं को नववर्ष की पहली सुबह तोहफा दिया और 19 किलोग्राम वजन वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 14 रुपये 50 पैसे सस्ता कर दिया। वाणिज्यिक सिलेंडर के रेट में यह कमी पूरे देश में हुई है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14.2 किलोग्राम वजन वाले […]

लखनऊ में नरसंहार : होटल में मां और 4 बहनों की हत्या, आरोपित बेटा अरशद गिरफ्तार

लखनऊ, 1 जनवरी। नए वर्ष 2025 के पहले दिन तहजीब के शहर लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब नाका क्षेत्र स्थित एक होटल में एक महिला और उसकी चार बेटियों के रक्तरंजित शव पाए गए। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (मध्य लखनऊ) रवीना त्यागी ने बताया कि पांच लोगों की हत्यारोपित को […]

70 घंटे के कार्य सप्ताह की बहस पर बोले गौतम अडानी – तो बीवी भाग जाएगी

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। देश के शीर्षस्थ कारोबारियों में शुमार अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने 70 घंटे के कार्य सप्ताह की बहस पर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति दिन में आठ घंटे सिर्फ काम पर ध्यान केंद्रित करता है तो उसकी पत्नी भाग सकती है। कार्य-जीवन संतुलन […]

राष्ट्रपति मुर्मु ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, बोलीं – ‘आइए, हम सब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें’

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। वर्ष 2025 के स्वागत के लिए पूरा विश्व तैयार है। ऐसे में देश में भी जगह-जगह नए वर्ष के स्वागत के लिए समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नववर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति मुर्मु […]

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार दृढ़ संकल्पित : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरते वर्ष 2024 में हासिल उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार वर्ष 2025 में और भी अधिक मेहनत करने तथा विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। पीएम मोदी ने MyGovIndia द्वारा ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए […]

वर्ष 2024 में इसरो के आखिरी मिशन पर बोले डॉ. जितेंद्र सिंह – स्पैडेक्स पूरी तरह से स्वदेशी मिशन

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से वर्ष 2024 के आखिरी मिशन की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग को लेकर कहा कि स्पैडेक्स मिशन का नाम भारतीय डॉकिंग टेक्नोलॉजी रखा गया है क्योंकि यह पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है और भारत डॉकिंग […]

Year Ender 2024 : ‘मेक इन इंडिया’ के 10 वर्ष पूरे, देश में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

नई दिल्ली, 31 दिसम्बर। केंद्र सरकार द्वारा देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए लॉन्च की गई ‘मेक इन इंडिया’ योजना को 2024 में 10 वर्ष पूरे हो गए। इस योजना के तहत अगस्त, 2024 तक 1.46 लाख करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इससे करीब 12.50 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन हुआ है और चार […]

बांग्लादेश : मुख्य सलाहकार मो. यूनुस ने ढाका में भारतीय उच्चायोग जाकर डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि

ढाका, 31 दिसम्बर। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस ने मंगलवार को ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग जाकर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. सिंह का गत 26 दिसम्बर को 92 वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (AIIMS) में निधन हुआ था और 28 […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code