1. Home
  2. हिन्दी
  3. राष्ट्रीय

राष्ट्रीय

WEF 2025 : भारत को मिला 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश

दावोस , 25 जनवरी। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2025 में भारत ने अपनी आर्थिक ताकत का प्रदर्शन करते हुए 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए। इन निवेशों से देश में तेजी से विकास और करोड़ों रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इस कड़ी में महाराष्ट्र […]

टोरेंट फार्मा ने वित्त वर्ष २०२४-२५ के लिए तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए

टोरेंट फार्मा ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। एक वर्ष में कंपनी का शुद्ध लाभ 14 प्रतिशत बढ़ा है। आय और लाभप्रदता: आय ३% बढ़कर ₹२,८०९ करोड़ रहा। सकल मार्जिन: ७६.०%, EBITDA मार्जिन: ३२.५%. EBITDA ५% बढ़कर ₹९१४ करोड़ रहा। कर पश्चात शुद्ध मुनाफ़ा १४% बढ़कर ₹५०३ […]

दिल्ली चुनाव : भाजपा ने केजरीवाल पर महिलाओं को धोखा देने का लगाया आरोप, जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली 25 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने के लिए […]

76वें गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व बोलीं मुख्यमंत्री आतिशी- दिल्ली सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली, 25 जनवरी। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया और कहा कि देश के लिए उनके (स्वतंत्रता सेनानियों के) सपनों को साकार करने के वास्ते उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। यहां छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह […]

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर वीरता पुरस्कारों का हुआ ऐलान, 942 जवानों को अवार्ड

नई दिल्ली, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942 कर्मियों को वीरता/सेवा पदक (Gallantry Award) से सम्मानित किया गया है। इसमें 95 जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746 को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया […]

राजस्थान: हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर फायरिंग, अजमेर दरगाह में मंदिर होने का किया था दावा

अजमेर, 25 जनवरी। अजमेर दरगाह में मंदिर होने का दावा करने वाले हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता पर गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। विष्णु पर आज सुबह साढ़े 6 बजे अजमेर से दिल्ली जाते वक्त फायरिंग हुई। गगवाना लाडपुरा पुलिया के पास दो अज्ञात बदमाशों ने हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष […]

मुंबई हमले का दोषी तहव्वुर राणा आएगा भारत, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने दी प्रत्यर्पण की मंजूरी

वॉशिंगटन, 25 जनवरी। अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर पुनरीक्षण याचिका खारिज कर दिया। न्यायालय ने इसके साथ ही उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के मामले में वांछित है और भारत उसके […]

समाज में ‘लिव इन’ की अनुमति नहीं, फिर भी युवा इस ओर आकर्षित, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने की टिप्पणी

प्रयागराज, 25 जनवरी। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यद्यपि समाज में ‘लिव इन’ की अनुमति नहीं है, फिर भी युवा ऐसे संबंधों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। अदालत ने कहा, “समय आ गया है कि समाज में नैतिक मूल्यों को बचाने के लिए हमें कुछ रूपरेखा तैयार करनी चाहिए और समाधान निकालना […]

यूपी : पुलिस मुठभेड़ में मारा गया भाई-भाभी और 3 बच्चों का हत्यारा 50 हजार का इनामी तांत्रिक नईम

मेरठ, 25 जनवरी। यूपी की मेरठ पुलिस ने शनिवार सुबह लिसाड़ी गेट कांड के आरोपी और 50 हजार के इनामी तांत्रिक नईम को एक एनकाउंटर में मार गिराया है। नईम 9 जनवरी को लिसाड़ी गेट के सोहेल गार्डन में हुई राजमिस्त्री मोईन और उसकी 3 बेटियों और पत्नी की हत्या का मुख्य आरोपी था। आज […]

महाकुम्भ 2025 : अचानक महामंडलेश्वर कैसे बन गईं ममता कुलकर्णी?

महाकुम्भ नगर, 24 जनवरी। गुजरे जमाने की मशहूर बॉलीवुड अदाकारा ममता कुलकर्णी का अचानक से गृहस्थ जीवन त्याग संन्यासी बनने का निर्णय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बन गया है। अधिसंख्य लोगों का सवाल है कि ममता कुलकर्णी अचानक से महामंडलेश्वर कैसे बन गईं क्योंकि महामंडलेश्वर बनने के लिए एक लम्बी अवधि में तपस्या […]
Join our WhatsApp Channel

And stay informed with the latest news and updates.

Join Now
revoi whats app qr code