दिल्ली चुनाव : भाजपा ने केजरीवाल पर महिलाओं को धोखा देने का लगाया आरोप, जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली 25 जनवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी (आप) और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली की महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शनिवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देने के लिए महिला सम्मान योजना के नाम पर फार्म भरवा लिए और बाद में उन फार्मों को कबाड़ में बेच दिया।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्य प्रकाश खत्री, श्री प्रवीण शंकर कपूर और शुभेन्दू शेखर अवस्थी की उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं से लाइन लगवा कर 1000-1000 रुपये के लिए भरवाये फार्म कबाड़ी को बेचे गये है जहां से हम लेकर आये हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान तिमारपुर विधानसभा की लगभग 30 हजार महिलाओं से भरवाये गये फार्म मीडिया के समक्ष रखा जिन्हें कबाड़ में बेच दिया गया था।

केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की थी

बता दें कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना लागू करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि अगर विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत होती है तो महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे। इतना ही नहीं इसके लिए महिलाओं से रजिस्ट्रेशन भी करवाए गए थे। इस मामले ने काफी तूल भी पकड़ा था। यह रजिस्ट्रेशन सरकार की तरफ से नहीं करवाया गया था। इसको आप ने करवाया था। बीजेपी ने लोगों के डेटा की सिक्योरिटी को लेकर पहले भी सवाल खड़े किए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular